फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर का नया सियासी दांव, बदर अली से मुलाकात के आखिर क्या हैं मायने 

Wed, 07 Aug 2019 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar meets Badar ali in jail, is a new political move
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने बदर अली से मुलाकात करने में सियासी दांव खेला। जेल में बदर से मिलने पर प्रशासन को आपत्ति होगी, इसकी जानकारी उसे पहले से थी। इसके चलते चंद्रशेखर ने गैंगेस्टर से मुलाकात करने की बात कहकर ऑनलाइन आवेदन किया। जबकि ठीक समय पर बदर के करीबी से एक पर्ची जेल में लगवा दी। जेल प्रशासन भी चंद्रशेखर के खेल को नहीं समझ सका। 

Bhim Army founder Chandrashekhar meets Badar ali in jail, is a new political move
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर का कहना कि गैंगेस्टर जितेंद्र उर्फ मुन्ना से उसको मुलाकात नहीं करनी थी। वह मेरठ में बदर अली से मिलने गए थे। चंद्रशेखर की मुलाकात बदर से होने पर प्रशासन आपत्ति कर सकता है, इसको देखते बदर के करीबी बताए जाने वाले इरशाद ने जेल में मुलाकात की अर्जी लगाई थी। 

Bhim Army founder Chandrashekhar meets Badar ali in jail, is a new political move
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

दोनों आवेदन जेल में एक साथ पहुंचे और जेल प्रशासन समझ नहीं पाया। गैंगेस्टर जितेंद्र के बैरक में ही बदर अली होना बताया गया। चंद्रशेखर का दावा कि जेल में बदर से मुलाकात हो गई, जबकि जेल प्रशासन का कहना कि चंद्रशेखर जेल में बदर से नहीं मिले। इसको लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar meets Badar ali in jail, is a new political move
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर बदर अली के परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

परिवार से मुलाकात हुई
चंद्रशेखर की मुलाकात बदर अली के परिवार से हुई, जिसका वीडियो भी जारी किया गया। लेकिन थाना पुलिस ने दावा किया कि चंद्रशेखर के आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस फोर्स फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में लगा दी थी। वहां कोई नहीं पहुंचा। सवाल उठता है कि आखिर चंद्रशेखर की मुलाकात बदर अली के परिवार से कैसे हो गई। 

विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar meets Badar ali in jail, is a new political move
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

एलआईयू टीम बुलाई थी 
चंद्रशेखर के जेल में पहुंचने की जानकारी लेते ही जेल प्रशासन ने पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ अधीक्षक जेल ने एलआईयू की टीम को बुलाया। जिनकी निगरानी में जेल में चंद्रशेखर की गैंगेस्टर से मुलाकात हुई। बदर से कोई बातचीत नहीं हुई। चंद्रशेखर जेल से बाहर आने के बाद ऐसा ही बयान देगा, इसका आभास पहले से प्रशासन को था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed