{"_id":"68b94718d55fe9eb4b00e944","slug":"bijnor-nayab-tehsildar-suicide-married-in-2013-promotion-in-2022-last-year-also-embroiled-in-dispute-with-girl-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 2013 में शादी... 2022 में प्रमोशन, पिछले साल लड़की संग विवाद में घिरे थे नायब तहसीलदार; राजकुमार की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 2013 में शादी... 2022 में प्रमोशन, पिछले साल लड़की संग विवाद में घिरे थे नायब तहसीलदार; राजकुमार की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:44 PM IST
सार
बिजनौर में नायब तहसीलदार ने पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नायब तहसीलदार राजकुमार मूल रूप से बागपत के गांव नांगल के रहने वाले थे। वह माता-पिता, पत्नी और बच्चों के संग बिजनौर में रह रहे थे।
विज्ञापन
1 of 13
nayab tehsildar suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिजनौर के सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार (40) ने अपने सरकारी आवास में खुदकुशी कर ली। बुधवार को उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी से सटाकर मारी गई, जो कि आरपार हो गई थी। गंभीर रुप से घायल होने पर नायब तहसीलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि काफी देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नायब तहसीलदार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। पुलिस ने भी घटनास्थल पर जांच की है, लेकिन अभी तक कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लग सकी है।
2 of 13
नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार राजकुमार पुत्र कुंवरपाल बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रयागराज से बिजनौर की ऑफिसर कॉलोनी में स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे थे। करीब दस बजे अपने पिता कुंवरपाल से नहाने की बात कहते हुए वह कमरे में चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे राजकुमार
गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस पर तुरंत अन्य राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने दरवाजे को तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर राजकुमार खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
अस्पताल के बाहर अफसर, पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आनन-फानन राजकुमार को बीना प्रकाश अस्पताल में ले जाया गया। खबर मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा और तमाम सरकारी अमला अस्पताल में पहुंच गया। वहां काफी देर तक इलाज चला और करीब डेढ़ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिर में आर-पार हो चुकी थी गोली, नहीं बच सकी जान
पिस्टल से चली गोली सिर में आर-पार हो चुकी थी। हालत बेहद नाजुक रही, ऐसे में चिकित्सकों ने तमाम प्रयास किए लेकिन नायब तहसीलदार राजकुमार की जान को बचाया नहीं जा सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।