सब्सक्राइब करें

गंगनहर में ही दफन हो जाता तीन दोस्तों की मौत का राज, ऐसे मिला डूबने का सुराग, देखें ये तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Braja car into falls in Ganganahar and three friends death in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में यदि प्रत्यक्षदर्शी पुलिस को गंगनहर में कार गिरने की सूचना नहीं देते और मोबाइल व फेसबुक की नियर बाई लोकेशन न मिलती तो तीन दोस्तों की मौत का राज हमेशा के लिए नहर में ही दफन हो जाता। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Trending Videos
Braja car into falls in Ganganahar and three friends death in Meerut
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजनों ने आस नहीं छोड़ी, यही कारण रहा कि बुधवार को आखिरकार तीनों कारोबारियों दोस्तों के शव बरामद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Braja car into falls in Ganganahar and three friends death in Meerut
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने पर परिजनों ने सीओ सरधना से संपर्क किया था तो गंगनहर में कार गिरने का पता चला। परिजनों ने रविवार सुबह जब तीनों कारोबारी दोस्तों विवेक वर्मा, हनी सेतिया और हरिनेक सिंह के मोबाइल फोन पर कॉल की तो वे स्विच ऑफ आ रहे थे। परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। सोमवार दोपहर को परिजन सरधना गंगनहर पर पहुंचे तो वह पुलिस अफसरों के सामने भावुक हो गये।

Braja car into falls in Ganganahar and three friends death in Meerut
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि विवेक वर्मा के मोबाइल की लोकेशन कार गिरने की जगह की निकली। जबकि हरिनेक और हनी सेतिया के मोबाइल की लोकेशन हादसा स्थल से करीब एक किमी दूर आई। ऐसे में परिजनों को भी अंदेशा होने लगा कि हो सकता है कि कार गिरी हो। इनके परिजन इंद्रजीत व राजेश यादव मौके पर बार-बार पुलिस से यही पूछते रहे कि क्या कार गिरी है या नहीं।

विज्ञापन
Braja car into falls in Ganganahar and three friends death in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पल भर में खत्म तीनों जिंदगी
सीओ का कहना है कि विवेक और हनी की बचपन की दोस्ती थी। वहीं हरिनेक सिंह भी दोनों का मित्र था। तीनों का घर पर आना-जाना था। जब भी कहीं जाना होता था तो तीनों एक साथ ही जाते थे। शनिवार रात को भी हरिद्वार के लिए निकले थे और कहा था कि रविवार शाम तक लौट आएंगे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि पल भर में ही मौत झपट्टा मार लेगी। तीनों के लापता होने के बाद से ही परिजन बेचैन थे। बुधवार दोपहर को जब तीनों दोस्तों के शव मिले तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मेडिकल मोर्चरी पर भी परिजन और रिश्तेदार पहुंचे। रात में ही पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed