फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने गोवंश को अपने हाथों से खिलाया गुड़, देखें- सहारनपुर दौरे की ये खास तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2019 09:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inspected the Goshala in Saharanpur
गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव सांवलपुर नवादा स्थित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण किया। सीएम ने गोशाला की व्यवस्था देखी और अपने हाथों से गोवंश को गुड़ खिलाया। अगली स्लाइडों में देखें तस्वीरें:-

Chief Minister Yogi Adityanath inspected the Goshala in Saharanpur
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान करीब पांच मिनट मुख्यमंत्री ने गोशाला का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर सर्किट हाउस के लिए निकल गए।

Chief Minister Yogi Adityanath inspected the Goshala in Saharanpur
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को पुलिस लाइन हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए निकल गए। इसके बाद सीएम का काफिला दोपहर दो बजकर दस मिनट पर गांव सांवलपुर नवादा स्थित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला पहुंचा। कार से उतरते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य द्वार के बराबर में शेड के नीचे बंधे गोवंश के पास गए। गोवंश को गुड़ खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inspected the Goshala in Saharanpur
गोशाला का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वहीं जिलाधिकारी ने सीएम को बताया कि सभी गोवंश के नाम अलग-अलग रखे गए हैं। सीएम ने गोवंश को डाले जा रहे चारे की जानकारी ली। फिर गोशाला परिसर में जैविक ऊर्जा सयंत्र का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inspected the Goshala in Saharanpur
गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कृषि मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, मंडलायुक्त संजय कुमार, आईजी शरद सचान, सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीएस शर्मा आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed