फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जल संरक्षण के लिए मिसाल बना 'क्लब 60', योग से नए आयाम रच रहीं शिक्षिका नेहा त्यागी 

Mon, 01 Jul 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2019 01:21 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने मन की बात में क्लब 60 के सदस्यों का किया जिक्र 
  • इंटरनेशनल योग शिक्षिका नेहा त्यागी को भी कार्यक्रम में दी जगह

विज्ञापन
Club 60 sets a new footprint in Water Conservation in Meerut
water harvesting, club 60 - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले एपिसोड मन की बात कार्यक्रम में मेरठ का नाम छाया रहा। आधा घंटे के इस कार्यक्रम में मोदी ने जल संरक्षण और योग पर बात की। उन्होंने कहा कि इन दोनों विषयों से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण अभियान की तारीफ करते हुए पंजाब, तेलंगाना, गढ़वाल की महिलाओं द्वारा पानी बचाने के उपाय को जनता के सामने रखा।



सबसे अहम बात रही कि मेरठ से क्लब 60 के सदस्यों पर भी बात की। जो पिछले कई वर्षों से अपने दम पर जल संरक्षण कर रहे हैं। योग दिवस पर बोलते हुए उन्होंने देश-विदेश के लोगों को इससे जुड़ने की बधाई दी। कार्यक्रम में मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित आर्ट ऑफ  लिविंग द्वारा आयोजित योग शिविर को भी दिखाया गया। इसमें इंटरनेशनल योग शिक्षिका नेहा त्यागी का विजुअल भी शामिल था।

Club 60 sets a new footprint in Water Conservation in Meerut
water harvesting, club 60 - फोटो : अमर उजाला

यह है क्लब 60
शास्त्रीनगर स्थित एच ब्लॉक में 60 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों का एक क्लब है। जो सामाजिक कार्य को सुंदर तरीके से पूरा कर रहा है। क्लब में 15 सदस्य है। जो टैगोर पार्क में रोज सुबह और शाम बैठक कर कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं।

Club 60 sets a new footprint in Water Conservation in Meerut
man ki bat - फोटो : अमर उजाला

क्लब 60 द्वारा किये गए काम
नि:शुल्क योग कक्षा, पौधरोपण, लावारिस पेड़ो का सिंचन, ट्रीगार्ड लगाना, जल संरक्षण, पक्षी आवास, अपशिष्ट प्रबंधन, कम्पोस्टिंग, स्वच्छता, जागरूकता शिविर, अभावग्रस्त बच्चों की ड्रेस, फीस व किताबों से मदद। पार्क में उगने वाली घास और सूखी पत्तियों से जैविक खाद बनाई जा रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Club 60 sets a new footprint in Water Conservation in Meerut
water harvesting, club 60 - फोटो : अमर उजाला

एक-दूसरे को दी बधाई
मन की बात कार्यक्रम में सराहना मिलने से क्लब के सदस्य खुश हैं। रविवार शाम सभी ने टैगोर पार्क में एकत्र होकर एक दूसरे को बधाई दी। हालांकि क्लब के सचिव महेश रस्तोगी बाहर गए हैं। उन्होंने फोन करके सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पीके त्यागी, हरि विश्नोई, सुधीर शर्मा, अंतरिक्ष निर्भय, रमेशचंद्र रस्तोगी, अरुण मलिक, आरके गुप्ता, वीपी शर्मा मौजूद रहे।

तीन वर्ष पहले क्लब की ओर से 30 हजार रुपये में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पार्क में लगाया गया था। दूसरा सिस्टम भी बनकर तैयार है। क्लब के सदस्य सरदार अजीत सिंह अपने घर के बाहर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवा रहे हैं।  पीएम के कार्यक्रम में हमारे काम को दिखाने से लोगों का रुझान बढ़ रहा है।  - हरि विश्नोई, क्लब इंचार्ज

विज्ञापन
Club 60 sets a new footprint in Water Conservation in Meerut
neha tyagi, yoga trainer - फोटो : अमर उजाला

ये हैं योग शिक्षिका नेहा त्यागी 
तन और मन स्वस्थ है तो सब संभव है। इसी उद्देश्य के चलते शास्त्रीनगर निवासी नेहा त्यागी ने एमबीए करने के बाद योग शिक्षक बनने की ठानी। विद्या कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग से एमबीए करने के बाद वह शोभित विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।

नेहा ने बंगलुरू जाकर श्री श्री योगा स्कूल में 350 घंटे योग की क्लास ली। वहीं क्वालिटी काउंसिल ऑफ  इंडिया सर्टिफाइड कोर्स लेवल-2 कर योग शिक्षक बनीं। वर्ष 2017 से वह योग शिक्षक के रूप में हैं। उन्होंने नेचुरोथेरेपी और योगा मे डिप्लोमा भी किया। न्यूट्रिशन और हेल्थ एजुकेशन में इग्नू से डिप्लोमा किया। वह श्री श्री के संस्कार केंद्र में भी बतौर शिक्षक कार्य करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed