मेरठ से सटे हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर संदीप की पत्नी शिखा और बेटे रुकांश की हत्या के बाद दो बदमाश स्कूटी पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। ये दोनाें हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली, गंगानगर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र पार कर साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस, फॉरेंसिक जांच के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एक टीम ने जलीलपुर में पीएनबी शाखा में भी पूछताछ की। पुलिस व परिवार का शक करीबियों पर ही है।
Crime in Meerut: दोहरे हत्याकांड के बाद पांच थाने पार कर स्कूटी से साकेत पहुंचे बदमाश, CCTV मैं हुए कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस केस के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। एक टीम की रिपोर्ट के अनुसार दोहरे हत्याकांड के बाद दो बदमाश स्कूटी से जाते दिखाई दे रहे हैं। हस्तिनापुर से बिना हेलमेट के बदमाश मेरठ तक पहुंचे। हस्तिनापुर के पास मक्खननगर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में सोमवार दोपहर 2:17 बजे दो बदमाश कैद हुए। उस वक्त ये दोनों शिखा की स्कूटी पर थे। पुलिस फिर आगे बढ़ी तो हस्तिनापुर से मवाना मार्ग पर दुकान पर लगे चार सीसीटीवी कैमरों में बदमाश जाते दिखाई दिए।
सीसीटीवी देखते हुए एसओजी मंगलवार रात 8:00 बजे तक छोटा मवाना तक पहुंच गई। हाईवे के सीसीटीवी देखते हुए पुलिस रात में 11 बजे साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। यहां कैमरे में दोनों स्कूटी सवार जाते दिखाई दिए हैं। वहीं मंगलवार को जांच करने हस्तिनापुर में आईजी रेंज प्रवीण कुमार व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे। सोमवार रात से एसपी देहात हस्तिनापुर में कैंप कर रहे है।
दोपहर में बेटे को स्कूल से लाईं थी शिखा, तभी हुई वारदात
दोपहर करीब 12:30 बजे शिखा अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंची। दोपहर 2:17 बजे शिखा की स्कूटी पर जाते बदमाश मक्खननगर गांव के पास दिखे। रूकांश का शव नग्न अवस्था में बेड में मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्कूल से आने बाद शिखा बेटे के कपड़े बदल रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की पड़ताल में घटना सोमवार दोपहर 12:30 से 1:45 बजे के बीच में हुई है। दिनदहाड़े वारदात करने के बदमाश आसानी से फरार हुए हैं।
शिखा समेत 12 के मोबाइल की सीडीआर निकाली
सर्विलांस टीम ने शिखा, संदीप समेत 12 लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। चर्चा थी कि शिखा के मोबाइल एक मैसेज आया था। व्हाट्सएप पर चेटिंग थी, जिसे हत्यारों ने डिलीट कर दिया। सर्विलांस टीम ने शिखा के मोबाइल की जांच की। एसपी क्राइम का कहना है कि मैसेज आया था, चेटिंग कोई नहीं थी और न कोई डिलीट है। संदिग्ध नंबरों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।