{"_id":"61ade1e0d087fc1e4d7c3502","slug":"meerut-crime-news-dead-body-of-girl-was-found-in-forest-of-kharkhoda-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: बक्से में मिली युवती की लाश, हालत देख कांपी लोगों की रूह, देखिए मर्डर की ये तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: बक्से में मिली युवती की लाश, हालत देख कांपी लोगों की रूह, देखिए मर्डर की ये तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला की हत्या के बाद उसकी लाश को बक्से में बंदकर जंगल में फेंक दिया गया। महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है। वहीं पुलिस ने जब बक्सा खोलकर युवती की लाश को बाहर निकाला तो लोगों की रूह कांप गई।
अभी नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के बाद शव को बक्से में बंदकर अतराड़ा गांव के जंगल में फेंक दिया गया। वहीं रविवार सुबह ग्रामीणों ने चकरोड के किनारे पड़े बक्से को खोला तो उसमें युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी देहात और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की।
Trending Videos
2 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि रविवार सुबह अतराड़ा के ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। काली नदी के किनारे होशियार वाल्मीकि के गन्ने के खेत में लोगों ने एक लोहे का बक्सा देखा। ग्रामीणों ने बक्सा खोला तो उसमें युवती का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। चादर के एक टुकड़े से उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले में ओम का लॉकेट पड़ा था। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था। युवती ने नीले रंग की जींस पहनी थी। शव के ऊपरी हिस्से पर एक नीले रंग का स्वेटर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
जंगल में मिला बक्सा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने आशंका जताई कि युवती की हत्या किए जाने के बाद शव यहां फेंका गया है। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसएसपी ने खरखौदा पुलिस को तथ्यों के आधार पर जांच के निर्देश दिए।
4 of 6
जंगल में मिला बक्सा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने खेत मालिक की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि साक्ष्यों के आधार पर घटना आसपास की ही लग रही है। बक्से पर जय दुर्गा फर्म किठौर का नाम अंकित है। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो उसके नीचे कई जोड़े नए व पुराने सूट सलवार मिले।
विज्ञापन
5 of 6
बक्से में मिले युवती के कपड़े।
- फोटो : amar ujala
शव को जलाने का तो नहीं था इरादा
जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, उसके सामने ही गांव का श्मशान घाट है। एसएसपी समेत ग्रामीणों ने भी आशंका जताई कि शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने का इरादा रहा होगा। यदि शव को ठिकाने लगाने का इरादा होता तो पुल से बक्से को काली नदी में फेंका जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X