फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली तेल का खेल: फर्म मालिक के खिलाफ जुटाए गए सबूत, फिर भी चार्जशीट पर लगा अड़ंगा, ये रही वजह

Wed, 02 Oct 2019 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Oct 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case: Evidence has been collected against Sanjay but no action is being taken
परतापुर में तेल गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी और लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रतिराम खूबचंद फर्म के मालिक संजय कुमार और मैनेजर विक्की के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। लेकिन जमीन में दबे टैंकों की खुदाई न होने के चलते चार्जशीट पर अड़ंगा लगा है। अग्रिम जमानत के बाद पुलिस के नोटिस पर संजय कुमार और जिला आपूर्ति अधिकारी समेत 28 लोगों को थाने में बुलाकर बयान दर्ज कर उन्हें चार्जशीट में शामिल किया गया है।

Fake Petrol-Diesel Case: Evidence has been collected against Sanjay but no action is being taken
नकली तेल मामला - फोटो : अमर उजाला

विवेचना में फर्म मालिक संजय कुमार के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं। तेल अवैध था और जिला आपूर्ति विभाग की साठगांठ से फर्म में रखा था। परतापुर थाने के विवेचक श्यौराज सिंह ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने के लिये जिला आपूर्ति विभाग, प्रशासन और पुलिस के बयान दर्ज कराए हैं।

यह भी पढ़ें: अफसरों से दोस्ती कर पाई दौलत-शोहरत, तेल का खेल उजागर होने के बाद प्रशासन के निशाने पर आया ज्ञानेंद्र

Fake Petrol-Diesel Case: Evidence has been collected against Sanjay but no action is being taken
नकली तेल मामला - फोटो : अमर उजाला

अंधेरे में था आगंतुक कक्ष, कैसे हुए बयान 
पुलिस के नोटिस का जवाब 23 सितंबर को फर्म मालिक संजय कुमार ने परतापुर थाने में जाकर दिया। जिसमें संजय कुमार ने करीब 40 साल से फर्म होना बताया है, जहां से केरोसिन आवंटियों को वितरित किया जाता था। फर्म की देखरेख के लिये मैनेजर रखा था। टैंकरों में 72 हजार लीटर केरोसिन कहां से आ गया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। संजय शाम करीब सात बजे अधिवक्ता रामकुमार शर्मा के साथ थाने पहुंचे थे। बताया गया है कि जिस आगंतुक कक्ष में बयान लिए थे, उसमें लाइट तक नहीं थी। बयानों की वीडियोग्राफी भी नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case: Evidence has been collected against Sanjay but no action is being taken
नकली तेल मामला - फोटो : अमर उजाला

टैंकों की खुदाई के बाद दाखिल होगी चार्जशीट 
इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा का कहना है कि रतिराम खूबचंद फर्म की जांच के बाद चार्जशीट तैयार हो चुकी है। टैंकों की खुदाई न होने से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं हो पा रही है। क्योंकि जिला आपूर्ति विभाग और मापतौल विभाग के अधिकारियों के बयानों में जमीन में दबे चारों टैंकों में 72 हजार लीटर अवैध केरोसिन होना बताया। खुदाई को लेकर पुलिस ने कई बार आईओसीएल को चिट्ठी भेजी।

यह भी पढ़ें: तेल के काले कारोबार का पर्दाफाश हुए बीत गया महीना, लेकिन नहीं हुई टैंकों की खुदाई, अटकी कार्रवाई

विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case: Evidence has been collected against Sanjay but no action is being taken
नकली तेल मामला - फोटो : अमर उजाला

होमगार्डों के हवाले काले तेल की सुरक्षा 
सात सितंबर को सिटी मजिस्ट्रेट अजय तिवारी ने फर्म पर छापा मारा तो 72 हजार लीटर केरोसिन मिला। यह फर्म संजय कुमार की है। अंदेशा था कि वह गड़बड़ करा सकते हैं। ऐसे में फर्म पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की तैनाती की थी। मंगलवार शाम अमर उजाला की टीम वहां पर पहुंची तो वहां मजिस्ट्रेट मनीष सिंह की जगह एमडीए कर्मचारी अविनाश वर्मा मिले। उन्होंने बताया कि वह मजिस्ट्रेट के सहयोग में है। इसके अलावा सुरक्षा में मात्र दो होमगार्ड तैनात मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed