उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार देर रात एक प्रेमी युगल की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव अलग-अलग जगह पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले प्रेमिका के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात को जिले में एक और जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। यहां समाज में हो रही बदनामी से तंग आकर एक युवक ने अपनी विवाहिता बहन और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी युवती महजबीं का गांव के ही युवक आरिफ से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक बार फरार भी हो चुके थे। युवती की शादी कई वर्ष पहले शामली के कांधला में हुई थी। शादी के बावजूद दोनों का प्रेम-प्रसंग चलता रहा। विवाहिता अपने मायके आती तो प्रेमी से मिलना-जुलना जारी था। इसका कई बार परिजनों ने विरोध किया लेकिन वे नहीं माने।
पिछले कुछ दिनों से विवाहिता अपने मायके में ही थी। परिजनों को पता चला कि दोनों का मिलना-जुलना जारी है तो उन्होंने इसका विरोध किया और दोबारा न मिलने की हिदायत दी, लेकिन दोनों का मिलना फिर भी चलता रहा।
बुधवार को विवाहिता के भाई मुरसलीन ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। आरोपी भाई ने बहन के शव को कई टुकड़ों में काट दिया और ले जाकर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद भाई ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला।