फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी ट्रैपः युवती के पास मिले पांच मोबाइल, फोन में छिपे राज खुलने के बाद...

Fri, 25 Dec 2020 08:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Five mobiles found with accused girl in Honey Trap case police investigating data
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती को पुलिस जल्द रिमांड पर ले सकती है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवती के पास मिले पांच मोबाइल के डाटा की जांच चल रही है। मोबाइल में छिपे राज खुलने के बाद पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं गुरुवार को नौचंदी पुलिस ने आरोपी आरती और अंकुर को जेल भेज दिया।


 

Five mobiles found with accused girl in Honey Trap case police investigating data
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार, आरती के पास मिले पांचों मोबाइल की जांच साइबर सेल में चल रही है। इन मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी के लिए उन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मामले में साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। 

Five mobiles found with accused girl in Honey Trap case police investigating data
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला
मामला फौजियों से जुड़ा है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एटीएस और आईबी भी आरोपियों को रिमांड पर ले सकती हैं। नौचंदी पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक अकाउंट की भी जानकारी ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five mobiles found with accused girl in Honey Trap case police investigating data
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

फौजियों से भी ली जा सकती है जानकारी
हनी ट्रैप के शिकार फौजियों से भी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस का दावा है कि दो फौजियों से ठगा गया सामान आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां उन फौजियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं, जो इनके शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
Five mobiles found with accused girl in Honey Trap case police investigating data
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

यह मामला बहुत गंभीर है। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों भी जांच कर रही हैं। सुरक्षा में सेंधमारी का कोई भी इनपुट बरामद मोबाइलों में मिला तो दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed