फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनक या साजिश: फौजियों को देखते ही फेंक देती थी चिट्ठी, कॉलगर्ल के निशाने पर थे इन राज्यों के जवान

Thu, 24 Dec 2020 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Dec 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Honey trap racket busted in meerut: callgirl used to catch up army soldier by throwing a chit in public
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए दुश्मन सैनिकों को हनी ट्रेप में फंसाने की साजिश रचतें हैं, ऐसा ही कुछ मेरठ में भी सामने आया। मेरठ में नौचंदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कॉलगर्ल के निशाने पर भी सैनिक ही थे, जिन्हें वह हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।



पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि कैसे वह सार्वजनिक स्थानों पर चिट्ठी फेंकर सैनिकों को निशाना बनाती थी। यह युवती की सनक थी या फिर वह किसी मकसद से ऐसा करती थी यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने युवती और उसके साथी अंकुर को जेल भेज दिया वहीं सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई हैं।

Honey trap racket busted in meerut: callgirl used to catch up army soldier by throwing a chit in public
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है गिरफ्तार युवती
हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई युवती ने बीएससी तक पढ़ाई की है और वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। साइबर सेल ने जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की तो सामने आया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फ्रेंडलिस्ट में अधिकांश फौजी ही शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Honey trap: टिकटॉक पर सुंदर लड़की देख फंसते थे फौजी, दोस्ती कर होटल पहुंचते और फिर...

Honey trap racket busted in meerut: callgirl used to catch up army soldier by throwing a chit in public
आरोपी युवक अंकुर व युवती - फोटो : अमर उजाला

प्राईवेट कंपनी में जॉब के दौरान बनाया गिरोह
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वहीं अंकुर से मुलाकात हुई। बाद में दोनों मिलकर फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करने लगे। मामले का खुलासा होने पर सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई हैं और पता लगा रही हैं कि फौजियों से युवती ने कहीं कोई ऐसी जानकारी तो नहीं ली, जो देश की सुरक्षा से जुड़ी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey trap racket busted in meerut: callgirl used to catch up army soldier by throwing a chit in public
हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला

युवती के सोशल नेटवर्क की जांच शुरू
युवती के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी के लिए साइबर सेल से संपर्क किया गया, जिसकी जांच में सामने आया कि वह पांच अलग अलग मोबाइल पर इन अकाउंट्स को चला रही थी। युवती ने दो फौजियों के साथ ठगी करने की बात कबूल ली है, जबकि उसके निशाने पर हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के फौजी थे। कई हनीट्रैप का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Honey trap racket busted in meerut: callgirl used to catch up army soldier by throwing a chit in public
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

अलग अलग नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती के असली नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक ही अकाउंट बना है। इसके अलावा उसने ईशा गुप्ता और ऋचा गुप्ता के नाम से भी अकाउंट बना रखे हैं। उसने युवती फौजियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती थी। पुलिस का दावा है कि नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती ने इंस्टाग्राम का एक अकाउंट डिलीट कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed