शाहरुख खान फैंस क्लब के सदस्यों ने बॉलीवुड के सुपरस्टार का जन्मदिन मनाया है। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है कि किंग खान की फिल्म जीरो में मेरठ शहर के दृश्य फिल्माए गए हैं। फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च हो चुका है, जिसमें शाहरुख के साथ कटरीना और अनुष्का भी नजर आ रही हैं।
हैप्पी बर्थडे शाहरुख: किंग खान की फिल्म 'जीरो' का ये है मेरठ कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ था। इस मौके पर उनके फैंस ने 4 किलो का पोस्टर केक तैयार कराया है। शाहरूख फैंस क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर भी आज मुंबई के वडाला में लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए अलग से मेरठ घंटाघर का सेट तैयार किया गया। मेरठ से शाहरुख खान के फैन आरिश कुरैशी, रोहित और रिहान तीनों ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने मुंबई गए हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
मेरठ की पृष्ठभूमि पर कहानी
शाहरुख खान की फिल्म जीरो मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्देशक आनंद एल राय ने शूटिंग के लिए घंटाघर का 80 करोड़ से सेट मुंबई में तैयार कराया। फिल्म में घंटाघर व अन्य कई स्थान दिखाई देंगे। 40 मिनट के दृश्य मेरठ के हैं।
बता दें कि फिल्म में किंग खान बौने की भूमिका में हैं। जो मेरठ लाला के बाजार का रहने वाला है। लाला के बाजार से निकलकर एक व्यक्ति कैसे मुंबई और विदेश पहुंचता है यही फिल्म में दिखाया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/