फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाशिमपुरा कांड: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अलग-अलग चश्मे से देख रहे सियासतदां

Fri, 02 Nov 2018 03:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
hashimpura massacre political people response to Delhi High Court verdict
मेरठ न्यूज

मेरठ के हाशिमपुरा कांड में आया हाईकोर्ट का फैसला अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। कुछ की नजर में यह नासूर बन चुके दर्द का मरहम है तो कुछ को लग रहा है कि इसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जानी चाहिए। दरअसल, राजनीतिक दलों के चश्मे से इस प्रकरण के सियासी मायने अलग-अलग दृष्टिकोण बयां कर रहे हैं। यहां तक कि इसे चुनावी मुद्दों में शामिल करने पर भी विचार शुरू हो चुका है।

hashimpura massacre political people response to Delhi High Court verdict
मेरठ न्यूज

देर से सही पर इंसाफ मिला
हाशिमपुरा कांड पर आए फैसले के बाद अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। इस घटना और उस पर आए फैसले पर अपने-अपने ढंग से नजरिया रखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस फैसले पर बेहद खुशी का इजहार कर रही है और मिठाई तक बांटी जा रही है। सपाइयों का कहना है कि देर से ही सही, पर इंसाफ मिला। हालांकि यह निर्णय काफी पहले आना चाहिए था। लेकिन सपा अब भी इसे जीत बता रही है।

hashimpura massacre political people response to Delhi High Court verdict
मेरठ न्यूज

सोच समझकर दे रहे प्रतिक्रिया
बसपाई कह रहे हैं कि हाशिमपुरा कांड वास्तव में दिल दहला देने वाला था। अब पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है। 31 साल इंतजार किया। लेकिन परिणाम सही आया। उधर, कांग्रेसी सधे तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। किसी का कहना है कि अभी ठीक से हाईकोर्ट का निर्णय पढ़ तो लें तो कुछ कह रहे हैं कि ठीक हुआ। कुछ कह रहे हैं कि पीएसी के जवानों की ओर से पैरवी ठीक नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hashimpura massacre political people response to Delhi High Court verdict
मेरठ न्यूज

ठीक से पैरवी होनी चाहिए
अब इस पूरे प्रकरण पर भाजपाई अपने ही तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकतर भाजपाई कह रहे हैं कि अदालत के आदेश का सम्मान है। लेकिन इस पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पैरवी होनी चाहिए। उनका कहना है कि निचली अदालत से सब बरी हो गए थे। हाईकोर्ट में दोषी साबित हो गए यानी पीएसी जवानों की पैरवी कमजोर हुई।

विज्ञापन
hashimpura massacre political people response to Delhi High Court verdict
मेरठ न्यूज

अलग-अलग दिख रहा नजरिया
दरअसल सियासी लोगों के बयान यह बता रहे हैं कि पार्टी इस पूरे प्रकरण को किस नजरिए से देख रही है। यहां तक कि इस मामले को चुनाव के मुद्दों में शामिल करने तक पर विचार हो रहा है। मेरठ बेहद संवेदनशील रहा है और जरा-जरा सी बात पर यहां माहौल खराब होता रहा है। जाति, धर्म, समुदाय का यहां के चुनाव में अहम रोल है और राजनीतिक दल इसे भुनाने की पूरी कोशिश करते हैं। बड़ी संख्या में वोटों का बंटवारा इसी नाम पर होता आया है। इस प्रकरण को कौन किसी तरह से लेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर त्वरित प्रतिक्रियाएं इस तरफ इशारा कर रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed