रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) मेरठ की टीम से प्रशिक्षण लेने वाले स्वदेशी नस्ल मुधोल हाउंड के दो श्वान पीएम के सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) में शामिल किए जाएंगे। आरवीसी में बेहद कठिन प्रशिक्षण के बाद इन्हें एसपीजी को सौंपा गया है। अब एसपीजी की ओर से चार माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले भारतीय थल सेना, वायुसेना सहित अन्य सैन्य बलों मेंइनकी सेवा ली जा चुकी है।
Security: पीएम के सुरक्षा दस्ते में शामिल होंगे देशी श्वान, आरवीसी ने एसपीजी को सौंपे, ये हैं इनकी खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया गया है कि मुधोल हाउंड नस्ल के स्वान की पहचान दक्षिण भारत से जुड़ी है। यह नाम यहां की मुधोल रियासत के नाम पर रखा गया है। कर्नाटक के बागलकोट नाम की जगह पर मुधोल रियासत के शासकों ने ऐसे श्वानों को पाला था। इनसे शिकार करने और सुरक्षा के कार्यों में मदद ली जाती थी। कई बड़ी खूबियाें के कारण भी इनकी सबसे अधिक मांग थी।
एयरफोर्स को भी दिए गए श्वान
मुधोल हाउंड नस्ल के छह श्वान श्रीनगर में इंडियन आर्मी के लिए दिए गए हैं जबकि एयरफोर्स और आईटीबीपी की सेवाओं के लिए भी इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।
यह है इनका खास भोजन
आटा या चावल, मांस और अंडा, हरी सब्जियां, दूध, डॉग बिस्किट। यह सब निर्धारित मात्रा या श्वान की रुचि के अनुसार दिया जाता है।
270 डिग्री तक देखने की क्षमता
इस नस्ल का श्वान 270 डिग्री तक देख सकता है। यह इशारा मिलते ही लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। लंबे पैरों के साथ बेहतरीन शारीरिक बनावट होती है। अपनी सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित और बहादुर। हर मौसम के अनुरूप खुद को ढालने में माहिर भी है।