फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद होने से पहले जांबाज ने ढेर किए थे दो आतंकी, हमेशा होते रहेंगे अजय की बहादुरी के चर्चे

Tue, 19 Feb 2019 06:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Feb 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu encounter: Ajay Kumar killed two terrorists in Pulwama encounter
martyr ajay kumar

हमारे जांबाज ने शहीद होने से पहले दो आतंकियों को ढेर कर दिया। उसने जो कसम खाई वो पूरी करके गया। ऐसे वीर जवान पर हमें जिंदगी भर फख्र रहेगा। ये कहना था सोमवार को बसी टीकरी गांव में अजय के साथियों का।

Jammu encounter: Ajay Kumar killed two terrorists in Pulwama encounter
martyr ajay kumar

वहीं साथियों ने बताया कि कश्मीर में आतंकियों से मुकाबला करने के दौरान अजय बेहद बहादुरी से लड़ा। उसने दो आतंकियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। उसके इस साहस की चर्चा शहादत के बाद पूरी रेजीमेंट में रही।

Jammu encounter: Ajay Kumar killed two terrorists in Pulwama encounter
martyr ajay kumar

सिपाही अजय कुमार के शहीद होने की खबर उनके गांव के दोस्त फौजी अनिल कुमार के पास सोमवार सुबह चार बजे ही आ गई थी। सुबह आठ बजे तक वे असमंजस में रहे कि बताएं तो कैसे बताएं। वे अजय के पिता से भी मिले, लेकिन बताया कुछ नहीं। इसी बीच टीवी पर खबरें आना शुरू हो गईं। परिजनों को नाम सुनकर पता चल गया कि बेटा शहीद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu encounter: Ajay Kumar killed two terrorists in Pulwama encounter
martyr ajay kumar

इसके बाद अनिल से पिता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि खबर सही है। सेना का शेर आतंकियों द्वारा धोखे से मारी गई गोली में शहीद हो गया।

विज्ञापन
Jammu encounter: Ajay Kumar killed two terrorists in Pulwama encounter
martyr ajay kumar

बसा टीकरी गांव के अनिल कुमार और अजय पुराने दोस्त हैं। फिलहाल 20 ग्रेनेडियर में नागालैंड में तैनात अनिल कुमार ने बताया कि पिछले साल तक वे जम्मू में साथ-साथ थे। अजय कुमार का चयन कमांडो टीम में हुआ तो उनको 55 आरआर में तैनात कर दिया गया। वे स्पेशल ऑपरेशन की टीम का हिस्सा होते थे। कमांडो टीम में रहते हुए उन्होंने कई आतंकियों को ढेर किया। सर्च ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed