{"_id":"63b9c0aeb9e6b4355647b182","slug":"kharkhoda-police-of-meerut-was-arrested-former-minister-yakub-qureshi-and-son-imran-from-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: याकूब का ऐसा रुतबा, गिरफ्तारी होने पर भी खातिरदारी में लगी रही पुलिस, आलीशान कोठी में रह रहे थे बाप-बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: याकूब का ऐसा रुतबा, गिरफ्तारी होने पर भी खातिरदारी में लगी रही पुलिस, आलीशान कोठी में रह रहे थे बाप-बेटा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के सिर पर भले ही 50 हजार का इनाम था, लेकिन उनका रुतबा कम नहीं था। दिल्ली में आलीशान कोठी में परिवार सहित फरारी काट रहे थे। किसी तरह मेरठ पुलिस उनके पास तक पहुंची, लेकिन उनके रुतबे के सामने कमजोर दिखती रही। दिल्ली से मेरठ सलाखों तक याकूब को वीआईपी सुविधा दी और पुलिसकर्मी उनके साथ सेल्फी लेते रहे।
करीब 10 घंटे पुलिस कस्टड़ी में रहने के दौरान कहीं ऐसा नहीं लगा कि यह वही 50 हजारी याकूब कुरैशी है, जिसकी तलाश में पुलिस और एसटीएफ नौ महीने से दबिश दे रही थी। बताया गया कि याकूब और बेटा इमरान कुरैशी ने नौ महीने से एक साथ फरारी काटी। हर जगह पर याकूब की पत्नी संजीदा बेगम, इमरान की पत्नी और उनके बच्चे भी साथ में रहते थे।
2 of 12
याकूब से मिलने पहुंचे समर्थक।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली हो या मुंबई, उनको वह आलीशान कोठियों में रुके हैं। दोनों की गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को करीब 1.30 घंटा लगा। वहीं याकूब को पुलिस ने दवाई भी दिलवाई। मेरठ तक याकूब के साथ उनके समर्थक, रिश्तेदारों आठ गाड़ियों से मेरठ आए।
3 of 12
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी बड़ी तहजीब से पिता-पुत्र को खरखौदा थाने लाई, फिर सुबह दस बजे उनको कोर्ट में लेकर पहुंची। इस दौरान सादी वर्दी में पुलिस वाले याकूब की खातिरदारी में लगे रहे। पुलिस वालों के याकूब-इमरान के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस याकूब के रुतबे के सामने नमस्तक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
मैं याकूब नहीं हूं, मैं तो अय्यूब हूं
शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे एसओजी के दो सिपाही कोठी में अंदर घुसे। उनको याकूब कुरैशी दिखाई पड़े। याकूब को सिपाहियों ने रोक लिया। वह बोले, मैं याकूब नहीं हूं... मैं तो अय्यूब हूं। यह कहकर याकूब अपने कमरे में चले गए। कोठी में उनके एशोआराम देखकर पुलिस दंग रह गई। सिपाहियों ने इमरान का गेट खुलवाया तो वह बोले कि क्या आप वाई-फाई ठीक करने आए हो। सिपाही बोले, नहीं मेरठ से आए है और पुलिस वाले हैं। यह कहते ही इमरान ने कहा कि हम तो सर्दी के बाद खुद सरेंडर होने जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 12
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इमरान के यह कहते ही पुलिस वाले बोले, चलो और मंत्रीजी को भी साथ ले लें। इमरान ने कहा कि मंत्री जी यहां नहीं है, सिपाही बोले कि हमसे झूठ मत बोलों, उनको देख लिया है। दोनों में बातचीत का सिलसिला चल रहा था। याकूब ने अंदर से अपने कमरे की कुंडी लगा ली। इमरान की पत्नी व बच्चे चिल्लाने लगे। हल्ला मचा तो कोठी में काम करने वाले नौकर भी पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।