लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर देश भर में किसान संगठनों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पश्चिमी यूपी में भारतीय किसान यूनियन ने इस घटना का विरोध जताते हुए आज वेस्ट यूपी के सभी जिलों में कलक्ट्रेट का घेराव करने का एलान किया। इस दौरान मेरठ व आसपास के जिलों में किसान कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
{"_id":"615ab3ff8ebc3e87460517c5","slug":"lakhimpur-kheri-voilence-collectorate-surrounded-by-farmers-in-many-district-of-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें
Mon, 04 Oct 2021 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
lakhimpur kheri, लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में सपाई धरने पर बैठे। वहीं शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा ने भी धरना दिया। कलक्ट्रेट में हर तरफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। किसान नेता मोदी और योगी पर जमकर हमला कर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के गेट के सामने सड़क पर बैठ धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हो सभा कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी प्रकरण: वेस्ट यूपी में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।