फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मटन-मूंगफली में छिपाकर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े मुराद आलम का देवबंद में लिंक खोज रहीं खुफिया टीमें

Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
सार

- दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया था यह युवक।
- मूंगफली, मिठाई और मटन में विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जाते समय पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Man caught with more than fourty lakh foreign currency hiding in peanuts and mutton at IGI airport
विदेशी नोटों की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एयरपोर्ट से 45 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए युवक मुराद आलम के जिले में लिंक को ढूंढने के लिए बुधवार रात से ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें खोजबीन में जुटी रहीं। आगे देखें आखिर कैसे यह युवक मूंगफली, मिठाई, बिस्कुट और मटन के भीतर छिपाकर लाया था विदेशी मुद्रा: -

Man caught with more than fourty lakh foreign currency hiding in peanuts and mutton at IGI airport
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : राजीव कुमार

ये टीमें देवबंद से लेकर तीतरो, गंगोह के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आलम के ठिकाने से लेकर उससे जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश में रही। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन के अफसर इस बारे में किसी नए खुलासे से इनकार कर रहे हैं।

Man caught with more than fourty lakh foreign currency hiding in peanuts and mutton at IGI airport
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर मूंगफली, मिठाई और मटन में 45 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए मुराद नाम के शख्स का नाम सामने आने के बाद से ही खुफिया एजेंसी अलर्ट हैं। दरअसल, इस युवक को सहारनपुर का बताया गया था। इसके चलते ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें छानबीन में जुटी रहीं कि यह युवक जिले में कहां का रहने वाला है और उसे जुड़े लोग कौन-कौन हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man caught with more than fourty lakh foreign currency hiding in peanuts and mutton at IGI airport
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

यह छानबीन इसलिए भी की जा रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही सीएए को लेकर प्रदर्शन में फंडिंग की रिपोर्ट आने के साथ ही सऊदी अरब से देवबंद में हवाला के जरिए पैसे भेजने का भी खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
Man caught with more than fourty lakh foreign currency hiding in peanuts and mutton at IGI airport
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मेरठ की टीम ने सुहैल और दिलनवाज नाम के दो आरोपियों को पकड़ा था। इनसे करीब 23 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। उनकी ओर से 29 खातों में रकम डाली गई है। इनमें यह पैसा सऊदी अरब से देवबंद निवासी बासित नाम के युवक के पास भेजे जाने की भी सूचना थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed