हस्तिनापुर की ऐतिहासिक धरती गुरुवार को ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। नगर पंचायत की ओर से आयोजित गृहकर कार्यक्रम में हजारों लोग उमड़े। दशकों से दस्तावेज के इंतजार में बैठे 7400 परिवारों को आखिरकार अपने घर का सरकारी सबूत मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
Meerut: हस्तिनापुर में नगर पंचायत के गृहकर कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 76 साल बाद मिला घर का सरकारी सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:32 PM IST
सार
हस्तिनापुर 1949 से दस्तावेज विहीन रहे परिवारों को अब मिला घर का सरकारी सबूत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद नगर पंचायत ने 7400 घरों पर गृहकर लगाने का निर्णय लिया। न्यू ब्लॉक बंगाली बाजार चौराहे पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिरकत की। लोगों ने चेयरपर्सन सुधा खटीक का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन