सब्सक्राइब करें

Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Apr 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Mayawati Rally in Meerut: Former minister Haji Yakub presented gold crown to Mayawati
मायावती को सोने का मुकुट भेंट किया। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंगलवार को मेरठ पहुंचीं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने मायावती का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व हाफिज इमरान ने मिलकर बहन मायावती को सोने का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, समर्थकों के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

Trending Videos
Mayawati Rally in Meerut: Former minister Haji Yakub presented gold crown to Mayawati
मेरठ में मायावती की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जनसभा का यह कार्यक्रम हापुड रोड पर अल्लीपुर में रखा गया। यहां मायावती ने बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से देवव्रत त्यागी को वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati Rally in Meerut: Former minister Haji Yakub presented gold crown to Mayawati
मायावती को सोने का मुकुट भेंट किया। - फोटो : अमर उजाला
इस बार लोकसभा चुनाव में यह मेरठ में उनकी पहली जनसभा थी। मायावती कई वर्ष बाद मेरठ में जनसभा करने पहुंची हैं। यहां उन्होंने मंच से भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Mayawati Rally in Meerut: Former minister Haji Yakub presented gold crown to Mayawati
मेरठ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंच से वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की बात कही। मायावती ने कहा कि यदि जनता ने हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया तो सबसे पहला कार्य  उत्तर प्रदेश का बंटवारा करके पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Mayawati Rally in Meerut: Former minister Haji Yakub presented gold crown to Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि लखनऊ बेंच की तर्ज पर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी। सभी बेरोजगार, दलित, मुस्लिम, गरीब, युवाओं को स्थाई रोजगार यानी सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को भी गन्ने का उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed