फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

Tue, 30 Aug 2022 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Aug 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Brother PCS officer said that will be punished to criminals in sister and her son murder case
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर कस्बे में हुए डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम को डबल मर्डर से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।



बैंक मैनेजर की पत्नी और बेटे की हत्या को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

Meerut: Brother PCS officer said that will be punished to criminals in sister and her son murder case
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर से एक स्कूटी भी ले गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने कस्बे के सभी आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक सीसीटीवी केमरे में स्कूटी पर सवार दो युवक और कमर पर पिट्ठू बैग ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। जल्द ही इस खौफनाक वारदात का खुलासा हो सकता है।

Meerut: Brother PCS officer said that will be punished to criminals in sister and her son murder case
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

उन्नाव से हस्तिनापुर पहुंचा शिखा का परिवार
शिखा का परिवार इन दिनों उन्नाव में रह रहा है। बताया गया कि करीब 16 घंटे का सफर के बाद परिजन हस्तिनापुर पहुंच गए हैं। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। शिखा का भाई बिलखते हुए कह रहा था कि बहन और मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उनकी इस तरह हत्या की गई। उसने कहा कि वह हत्यारों को नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Brother PCS officer said that will be punished to criminals in sister and her son murder case
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

पहले हुई थी लव मैरिज, फिर हुई अरेंज मैरिज
शिखा के पिता श्रीपाल ने बताया कि वह उस समय फूड विभाग में मेरठ में ही सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात थे। वह मेरठ के शास्त्रीनगर में रह रहे थे। शिखा और संदीप मेरठ के एमएस कॉलेज में दोनों एक साथ पढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि उस समय संदीप पीएनबी बैंक की मेरठ शाखा में क्लर्क था।

विज्ञापन
Meerut: Brother PCS officer said that will be punished to criminals in sister and her son murder case
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

वहीं बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका प्रमोशन मैनेजर के पद पर हो गया। एक ही कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों की मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज की। वहीं परिवार को पता चला तो वे भी संदीप की नौकरी को देख इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed