फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर सूने हुए सड़कें और बाजार : तस्वीरों में देखें लाॅकडाउन का हाल, मेरठ में कोरोना से सिपाही की मौत

Sun, 18 Apr 2021 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update:, cop died due to corona
lockdown meerut - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को घोषित लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवा की सप्लाई होगी। फल, सब्जी, परचून के सामान की बिक्री से लेकर होम डिलीवरी तक नहीं की जाएगी। कई अन्य सेवाएं भी बाधित रहेंगी। वहीं,  मेरठ में  सोमवार को 70 फीसदी बाजार बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन भी बंदी के ही हालात रहेंगे।  मेरठ में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। संक्रमण से आज एक सिपाही की भी मौत हो गई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे हैं शहर के हाल



 

Meerut coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update:, cop died due to corona
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
कोरोना का कहर, सिपाही की मौत
मेरठ में कोरोना कहर बरपा रहा है। जिसमें सिपाही की मौत है। पुलिस ने बताया कि सिपाही अरूण आर्य पुत्र अमरपाल निवासी प्रगति नगर साकेत थाना सिविल लाईन, मेरठ, हाल तैनाती थाना हजरतगंज, जनपद लखनऊ कल कोविड वार्ड मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुआ था, जिसकी आज मृत्यु हो गयी है।

जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के साथ स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े लोगों को छूट दी है। वहीं पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम और छावनी परिषद् द्वारा शहर और छावनी के संपूर्ण बाजारों में सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा।
Meerut coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update:, cop died due to corona
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है शनिवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने मंडल के अन्य जिलों के डीएम और सीएमओ के साथ कोविड नियंत्रण पर वर्चुअल बैठक की। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मेडिकल स्टाफ के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जरूरत पड़ी तो रोगियों को बागपत में उपलब्ध खाली बेड पर शिफ्ट किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update:, cop died due to corona
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
मंडलायुक्त ने कहा कि कोविड से होने वाली मृत्यु रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। कोविड रोगियों के उपचार के लिए हॉस्पिटल में ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर बेड बढ़ाए जाएं।  निजी लैब के   माध्यम से अधिक से अधिक कोरोना जांच सुनिश्चित करें। 

अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति कराई जाए। नियमित आपूर्तिकर्ताओं के अतिरिक्त उद्योगपतियों से समन्वय कर उनकी उद्योग इकाइयों में स्पेयर स्टॉक से ऑक्सीजन सिलिंडर लिए जाएं। निगरानी समितियों, सर्विलांस टीम, सैनिटाइजेशन दल सहित सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना से बचाव संबंधी मास्क, ग्लब्स,  किट की कमी ना होने के निर्देश दिए गए। फेस मास्क ना पहनने पर चालान की कार्रवाई में मंडल में मेरठ सबसे पीछे है। 
 
विज्ञापन
Meerut coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update:, cop died due to corona
शराब की दुकान - फोटो : amar ujala
रात 10 बजे तक खुल रहे शराब के ठेके
जब पूरा शहर रात 8:00 बजे बंद हो जाता है, ऐसे में शराब के ठेके रात 10:00 बजे तक खुले रहते हैं। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि गढ़ रोड सहित शहर भर में शराब के ठेके रात्रि 10:00 बजे तक खुल रहे हैं। अंकुर गोयल ने कहा कि एक तरफ रात्रि कर्फ्यू में रात आठ बजे के बाद किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, लेकिन लोग शराब लेने के लिए घर से बाहर निकले सकते हैं। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। ब्यूरो

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed