फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ऑक्सीजन देख बेकाबू हुए तीमारदार, चंद मिनटों में हुआ कुछ ऐसा, हर कोई हैरान

Sat, 24 Apr 2021 12:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Apr 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: There was ruckus in the hospital over the supply of oxygen cylinders
ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में इस वक्त जिनके अपने अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद कर रहे हैं, उनका दर्द सिर्फ वे ही बयां कर सकते हैं। तीमारदार कई दिन से अस्पतालों के बाहर पड़े हैं। हर किसी की संवेदना उनके साथ जुड़ी हुई है। गुरुवार रात को मेडिकल कॉलेज में जो हुआ वो संवेदनाओं को तार-तार करने वाला था। ऑक्सीजन से भरी एक गाड़ी के पहुंचते ही बहुत से तीमारदारों की भीड़ जुट गई। चंद मिनटों में गाड़ी से सारे सिलिंडर निकाल कर ले गए। कई के बीच हाथापाई भी हो गई। हर कोई अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन का सिलिंडर बचाकर रखना चाहता था।



Meerut News: There was ruckus in the hospital over the supply of oxygen cylinders
ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी। - फोटो : amar ujala

ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिले इसे लेकर प्रधानमंत्री देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। कॉरिडोर बनाकर ऑक्सीजन के टैंकर मंगाए जा रहे हैं। जितनी सप्लाई है, उतनी ऑक्सीजन दी भी जा रही है। ऑक्सीजन अस्पताल में पहुंचने के बाद किस मरीज को दी जाएगी ये तय करना डॉक्टर्स का काम होता है। ऐसी महामारी में डॉक्टरों पर विश्वास करना होता है, लेकिन लोग ये सब भूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों-कर्मचारियों से मारपीट, महिला की मौत के बाद दूसरे अस्पताल में जमकर हंगामा

Meerut News: There was ruckus in the hospital over the supply of oxygen cylinders
ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी। - फोटो : amar ujala

गुरुवार रात को मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने वाली गाड़ी पहुंची तो लोगों ने कर्मचारियों से सिलिंडर छीनना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सिलिंडर बचाकर रख लो, पता नहीं कि यहां कब कह दिया जाए कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: There was ruckus in the hospital over the supply of oxygen cylinders
ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी। - फोटो : amar ujala

सिलिंडर छीने जाने के समय वहां खड़े एक तीमारदार ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड कर दी। वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि बीमार परिजनों के लिए ये सिलिंडर उतारकर ले गए, लेकिन अस्पतालों में ऐसे नहीं करना चाहिए। सभी ऐसा करने लगे तो फिर व्यवस्था ही क्या रह जाएगी।

विज्ञापन
Meerut News: There was ruckus in the hospital over the supply of oxygen cylinders
प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala

लोग धैर्य बनाकर रखें
प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि खाली सिलिंडर ले जाने के बाद इमरजेंसी में भरे हुए सिलिंडर लाए जाते हैं। जब सिलिंडर की गाड़ी आई तो तीमारदारों को लगा कि कहीं ऑक्सीजन खत्म तो नहीं हो जाएगी, इस भ्रांति के चलते उन्होंने सिलिंडर अपने पास रख लिए। उनके मरीज यहीं पर भर्ती हैं, सिलिंडर लेकर वे बाहर नहीं गए। तीमारदारों को बाद में बुलाकर समझाया गया कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, आप लोग धैर्य रखें। मेडिकल स्टाफ हर मरीज के इलाज में जुटा हुआ है। लोग ऐसा न करें कि दूसरे मरीजों को दिक्कत हो जाए।

यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ के बाद मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed