फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल

Wed, 17 May 2023 05:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 May 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Sad atmosphere in the family after happiness, son Aryan along with friend killed his parents
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

जिस घर में सोमवार तक खुशियां ही खुशियां थीं, आज उसी घर में मातम पसरा हुआ है। यही नहीं घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है और बेटी व उसके दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी कनिष्का रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही है। उधर, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों का भी परिवार में आना-जाना लगा है। सभी लोग बुजुर्ग दंपती और बेटी पोती कनिष्का को ढांढस बंधा रहे हैं।



बेटा ही है कातिल, सुनकर नहीं आया यकीन
दरअसल, सोमवार की रात को सगे व इकलौते बेटे आर्यन ने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर अपने माता-पिता की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आर्यन और उसके दोस्त ने दंपती पर आखिरी सांस तक चाकू से वार किए थे। वहीं, मंगलवार सुबह घटना का पता चला तो यही सवाल उठ रहा था कि परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। बताया गया था कि परिवार का किसी के साथ कोई रुपये का भी लेनदेन नहीं है।

Meerut: Sad atmosphere in the family after happiness, son Aryan along with friend killed his parents
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उधर, पुलिस का शक परिवार के सदस्यों पर गया तो बेटा आर्यन अलग-अलग बयान देने लगा। इस पर पुलिस का शक गहरा गया और रात में अंतिम संस्कार के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि उसने फिर भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। वहीं, रिश्तेदारों व पड़ोसियों को यह पता चला कि बेटा ही कातिल है तो किसी को भी पहले यकीन नहीं हुआ। लेकिन सच यही है और हर कोई इस दोहरे हत्याकांड से हैरान है।

Meerut: Sad atmosphere in the family after happiness, son Aryan along with friend killed his parents
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

रात में दोस्त के साथ घर पहुंचा था आर्यन
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को 11:19 मिनट पर आर्यन अपने दोस्त आदित्य वशिष्ठ के साथ चाकू लेकर स्कूटी से घर पहुंचा। मोबाइल से पिता को फोन कर गेट खुलवाया। पिता प्रमोद नीचे गेट खोलने आए तो आदित्य ने उनके पैर छुए। इसके बाद दोनों ऊपर चले गए। कुछ देर तक दोनों बैठे रहे, इसके बाद जब लगा कि प्रमोद लेट गए हैं तो दोनों ने उनका गला काट डाला। शरीर पर कई जगह वार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Sad atmosphere in the family after happiness, son Aryan along with friend killed his parents
मेरठ डबल मर्डर केसय़ - फोटो : अमर उजाला

बीच में आई मां, उसे भी मार डाला 
बता दें कि जिस समय आर्यन और आदित्य प्रमोद पर चाकू से वार कर रहे थे तो ममता की भी आंख खुल गई। वो खड़े होकर चीखीं तो आदित्य ने उनका मुंह भींच लिया। आर्यन से कहा कि अब इनको भी मारना पड़ेगा। अगर इन्हें छोड़ दिया तो पकड़े जाएंगे। इसके बाद आर्यन ने आदित्य के साथ मिलकर मां को भी मार डाला।

विज्ञापन
Meerut: Sad atmosphere in the family after happiness, son Aryan along with friend killed his parents
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

खून से सने कपड़े स्कूटी से बरामद 
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन की स्कूटी से उसके और आदित्य के खून से सने कपड़े बरामद हो गए हैं। चाकू बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। रात को जब आर्यन आदित्य के साथ घर आया तो उसने 12 सेकेंड तक पिता से फोन पर बात की। इसकी सीडीआर मिल गई है। दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। आज प्रेस वार्ता कर अधिकारी पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed