{"_id":"6a50d5f0f4bc21410005bea7","slug":"meerut-student-murder-case-mp-chandrashekhar-azad-meets-victim-s-family-assures-full-support-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ छात्रा हत्याकांड: सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ छात्रा हत्याकांड: सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:52 PM IST
सार
मेरठ छात्रा हत्याकांड में नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने सिवाया टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतका की मां और बहन को हरसंभव मदद और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
1 of 6
छात्रा के परिजनों से मुलाकात करते सांसद चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के रोहटा क्षेत्र स्थित गांव में छात्रा हत्याकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहरी लोगों, राजनीतिक संगठनों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
2 of 6
टोल पर चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन और उसके बाद हुए बवाल के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के दौरान मृतका के परिजनों से बदसलूकी और वकील को थप्पड़ मारने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया। इसके बाद नगीना सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ आने का एलान कर दिया। इसे लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।
3 of 6
टोल पर चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
आज दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही। इसके बाद चंद्रशेखर वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लगे। सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिजनों से मिलने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान सांसद व कार्यकर्ताओं की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंद्रशेखर के साथ मौजूद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सिवाया टोल पर पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आज़ाद
नगीना सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सिवाया टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौजूद रहे।
चंद्रशेखर आज़ाद ने मृतका ललिता गौतम की मां और बहन से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद तथा न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
5 of 6
गांव के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को गांव की सीमा पर रोका गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रासना आश्रम चौराहे पर ही रोक दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला मेरठ के कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, अरुण त्यागी, अलीगढ़ के कोऑर्डिनेटर बनवारीपुर, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, सेवादल प्रदेश सचिव शाहरुख प्रधान, कारी इरफान सोलना और राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।