सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार: भांजी पर शक करता था मामा, गला दबाकर मारा फिर शव जंगल में फेंका, पुलिस ने छह घंटे खोली वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 02:20 PM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में 17 वर्षीय सानिया की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चरित्र पर शक के चलते किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई और शव जंगल में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Teen Girl Killed Over Character Suspicion, Uncle Arrested, Stepbrother Absconding
मामा ने की भांजी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी सानिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी के चरित्र पर शक के चलते उसके मामा ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जंगल में एक बाग में फेंक दिया गया।





यह भी पढ़ें: भाई का कत्ल: नौ बीघा भूमि बनी विवाद की वजह, छह साल की बेटी ने दी मुखाग्नि, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें

मामले में आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि किशोरी के सौतेले भाई की तलाश जारी है।

Meerut: Teen Girl Killed Over Character Suspicion, Uncle Arrested, Stepbrother Absconding
वारदात का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जंगल में मिला था किशोरी का शव
शनिवार सुबह नरहेड़ा गांव के जंगल में डॉ. राकेश शर्मा के खेत के पास एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। करीब एक घंटे बाद मृतका की पहचान हुमायूं नगर निवासी 17 वर्षीय सानिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद मात्र छह घंटे के भीतर ही इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।
Trending Videos
Meerut: Teen Girl Killed Over Character Suspicion, Uncle Arrested, Stepbrother Absconding
वारदात का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चरित्र पर शक के चलते हत्या का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि सानिया के मामा को उसके चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि किशोरी मोबाइल फोन पर लड़कों से बातचीत करती थी। इसी शक के चलते आरोपी ने कथित रूप से सानिया का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में इसे आन की खातिर की गई हत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग मृतका के पिता जावेद की दो शादी हुईं थीं। पहली पत्नी शबनम की मौत हो गई थी। शबनम और जावेद के सोएब और शबनूर दो बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद जावेद ने दूसरी शादी शाहजहां से की, जिसके सानिया और सोनम दो बेटियां हुईं। सानिया को फोन पर बात करते देख मामा आगबबूला हो गया और मौकेा देखते ही उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Teen Girl Killed Over Character Suspicion, Uncle Arrested, Stepbrother Absconding
वारदात का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शव को जंगल में ले जाकर फेंका
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी मामा ने सानिया के सौतेले भाई की मदद से शव को जंगल में ले जाकर एक बाग में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Teen Girl Killed Over Character Suspicion, Uncle Arrested, Stepbrother Absconding
वारदात का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मामा गिरफ्तार, सौतेले भाई की तलाश जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना में कथित रूप से शामिल सौतेले भाई शोएब की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed