{"_id":"6a1a8ace7f75d1bfac010671","slug":"six-year-old-daughter-performs-last-rites-after-man-allegedly-killed-by-brother-over-land-dispute-2026-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई का कत्ल: नौ बीघा भूमि बनी विवाद की वजह, छह साल की बेटी ने दी मुखाग्नि, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई का कत्ल: नौ बीघा भूमि बनी विवाद की वजह, छह साल की बेटी ने दी मुखाग्नि, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 May 2026 12:48 PM IST
सार
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में नौ बीघा जमीन के विवाद में हुई अंकुर की हत्या के बाद छह साल की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में नौ बीघा जमीन के विवाद में हुई अंकुर की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान छह साल की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उधर, पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कपिल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
2 of 6
शव की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटियों के विलाप से गमगीन हुआ गांव
महमूदपुर सिखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर अंकुर का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। चार वर्षीय आरोही और छह वर्षीय किट्टो अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगीं। परिवार की सदस्य जयवीरी बार-बार बेसुध हो रही थीं। उनका कहना था कि दोनों बच्चियां अब अनाथ हो गई हैं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जब छह साल की किट्टो ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
चार साल पहले पत्नी की मौत पर भी उठे सवाल
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार वर्ष पहले अंकुर की पत्नी राखी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उनका दावा है कि उस समय भी कपिल पर हत्या का संदेह था और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। हालांकि उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और मामला समाप्त हो गया। परिजनों का कहना है कि यदि उस समय कार्रवाई हुई होती तो अंकुर की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने दोहराया हत्या का घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कपिल को घटनास्थल और शव दबाने वाले स्थान पर ले जाकर घटनाक्रम की पुष्टि कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच मई को अंकुर को नलकूप पर बुलाया और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद शव को छिपाने की योजना बनाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मजदूरों से वन क्षेत्र में गड्ढा खुदवाया और बाद में शव को वहां दबा दिया। गांव वालों को यह बताया गया कि अंकुर को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शव की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हथियार और अन्य सामान बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, एक फावड़ा, दो रस्सियां और एक बैसाखी बरामद की है। इन सामानों को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।