उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स द्वारा दोस्त को उधार दिए 25 लाख रुपये वापस मांगना दूध विक्रेता राकेश को भारी पड़ गया। पिता का कहना है कि इन्हीं रुपयों को राकेश अपने दोस्त संजीव से वापस मांग रहा था, लेकिन बदले में उसे मार दिया गया। पुलिस संजीव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी है। आगे जानें आखिर जिस दोस्त के बुरे वक्त में राकेश काम आया उसी दोस्त ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया: -
बुरे वक्त मे दोस्त को उधार दिए थे 25 लाख रुपये, वापस मांगे तो मिली दर्दनाक मौत, तीन मासूम हुए अनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस खेत में राकेश का शव मिला, वहां खून पड़ा हुआ था। इससे आशंका जताई गई कि राकेश की गोली मारकर या धारदार हथियार से हत्या की गई। पिता श्रीपाल का कहना था कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए ही शव को जलाया। श्रीपाल ने बताया कि राकेश और हत्यारोपी संजीव 20 साल से दोस्त थे। इसी दोस्ती में राकेश उसे रुपये उधार देता गया।
दोनों ने कई साल तक खेकड़ा की एक हथकरघा फैक्टरी में साथ ही नौकरी की थी। वहीं मंगलवार दोपहर एसपी गोपेंद्र प्रताप यादव एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि नामजद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
ज्वलनशील पदार्थ बरामद
शव को जलाने के लिए किसी तीक्ष्ण ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग किया गया। करीब दो घंटे में ही शव 80 फीसदी जल चुका था। घटना स्थल से प्लास्टिक की एक बोतल मिली है, जिसकी तली में थोड़ा सा ज्वलनशील पदार्थ बचा है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। घटनास्थल पर जूते, कंबल आदि मिले, जिससे पिता ने शिनाख्त की।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा राकेश: कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पास ही स्थित मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में राकेश बारात की बस से उतरकर घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद ही वह अकेले ही बसी मार्ग की तरफ जाता दिखाई दिया। इससे आगे सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला।
यादव चौक पर शव रखकर लगाया जाम
शाम करीब पांच बजे राकेश का शव खेकड़ा पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ लोगों ने यादव चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
एसडीएम राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने और दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।