फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बद्दो' ही नहीं सोशल मीडिया पर कुख्यात राठी का भी बोलबाला, बना फैन क्लब, समर्थकों की लंबी फेहरिस्त 

Fri, 07 Feb 2020 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Supporters created Fan Club of Munna Bajrangi murder accused Sunil Rathi on Facebook
sunil rathi - फोटो : अमर उजाला

मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने फेसबुक पर एक्टिव होकर यूपी पुलिस की नींद उड़ा दी है। वहीं बद्दो की पोस्ट पर कमेंट और लाइक करने के अलावा उसे शेयर करने वाले पुलिस के रडार पर आ गए हैं।



हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपराधी सोशल मीडिया पर सक्रिय हों। इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब अपराधियों ने जेल के भीतर से भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट किए हों। 
 

Supporters created Fan Club of Munna Bajrangi murder accused Sunil Rathi on Facebook
sunil rathi - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में जब पुलिस ने ऐसे मामलों की छानबीन शुरू की तो सामने आया कि पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी का भी सोशल मीडिया पर खूब बोलबाला है।

यहां तक कि सुनील राठी के नाम और फोटो वाले सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चल रहे हैं। इसके अलावा उसके समर्थकों ने फेसबुक पर सुनील राठी फैन क्लब भी बना रखा है। इस क्लब के अब तक छह हजार 145 फालोअर्स हो चुके हैं। फॉलोअर्स में कई नामचीन चेहरे भी हैं।

Supporters created Fan Club of Munna Bajrangi murder accused Sunil Rathi on Facebook
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी निवासी सुनील राठी अपराध की दुनिया का चर्चित चेहरा है। नौ जुलाई 2018 की सुबह जिला कारागार में हुई पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मुकदमा सुनील राठी पर दर्ज कराया गया था। 

यूपी में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक राठी के समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है। समर्थकों की तादाद का अंदाजा फेसबुक पर बनाए गए सुनील राठी फैन क्लब से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Supporters created Fan Club of Munna Bajrangi murder accused Sunil Rathi on Facebook
sunil rathi

क्लब के अब तक छह हजार 145 फालोअर्स हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि छह हजार 161 लोगों ने क्लब को लाइक भी किया है। पेज पर सुनील राठी का अदालत में पेशी पर ले जाते हुए फोटो लगाया गया है। यह क्लब राठी के समर्थकों की ओर से तैयार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' की पोस्ट पर कमेंट-लाइक करने वाले पुलिस के रडार पर

विज्ञापन
Supporters created Fan Club of Munna Bajrangi murder accused Sunil Rathi on Facebook
sunil rathi - फोटो : amar ujala

फैन क्लब के विषय में लिखा यह
लिखा गया है कि भोले बाबा का आशीर्वाद, जय श्री राम। समर्थकों द्वारा संचालित पेज, जय भोले बाबा के आशीर्वाद से। समाज की सेवा, अपने क्षेत्र का विकास, देश प्रेम सर्वोपरि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed