फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीली सरसों, गुनगुनी धूप और सुगंधित हवा...., इन शानदार तस्वीरों में देखें बसंत की अनुपम छटा

Thu, 30 Jan 2020 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jan 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Vasant in Pictures, Nature photography Vasant Panchami Images from meerut
फूलों पर मंडराती तितली - फोटो : अमर उजाला

सर्द मौसम के बाद गुनगनी धूप, स्नेहिल और सुगंधित हवा के साथ बसंत ऋतु में प्रकृति की छटां देखते ही बनती है। गुलाबी ठंड और खेतों में खिले सरसों के फूल इस मौसम को और भी खूबसूरत बना देते हैं।

Vasant in Pictures, Nature photography Vasant Panchami Images from meerut
बसंत उत्सत की खुशी मनाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

देवी सरस्वती की पूजा के साथ बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पटा है। वहीं प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है। बसंत पंचमी के खास दिन हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ उम्दा तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे वाह ! क्या बात है: -

Vasant in Pictures, Nature photography Vasant Panchami Images from meerut
दूर तक फैली हरियाली - फोटो : अमर उजाला

बसंत ऋतु में प्रकृति की छटा देखते ही बनती है। चारों ओर फैली हरियाली, गुलाबी ठंड और गुनगुनी धूप मौसम को और सुहाना बना देते हैं। इस तस्वीर को ही देखिए जहां तक नजर जाती है वहां तक सब बासंती नजर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasant in Pictures, Nature photography Vasant Panchami Images from meerut
गुनगुनी धूप और सरसों के खेत - फोटो : अमर उजाला
इस ऋतु को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में तापमान न अधिक गर्म और न अधिक ठंडा रहता है। मंद मलय और मन को सुकून देने वाली फूलों की सुगंध तन मन को तृप्त कर देती है। 
विज्ञापन
Vasant in Pictures, Nature photography Vasant Panchami Images from meerut
पीले फूलों पर मंडराती मधुमक्खी - फोटो : अमर उजाला

बंसत आते ही मधुमक्खियां शहर एकत्र करने के लिए फूलों का रुख करने लगती हैं। भंवरों की गुंजन तो मधुमक्खी की गुनगुनाहट मानों को कोई धुन सुना रही हो। प्रकृति के इस रूप को भला कौन नहीं निहारना चाहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed