फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटीशियन हत्याकांड में फैसला: बेटा बोला-जज अंकल! ‘पापा काम पर गए थे, जावेद ने बाल पकड़कर काटी मां की गर्दन’

Sat, 31 Aug 2024 06:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 31 Aug 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Murder of a beautician in Meerut: Testimony of children got murderers life imprisonment
नर्गिस व आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चार साल पहले ब्रह्मपुरी के हरिनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका नर्गिस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मामले में हत्यारोपी जावेद को दोषी मानते हुए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने हत्यारे पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ब्यूटीशियन मां के हत्यारे को सजा दिलाने में बच्चों की गवाही अहम मानी गई। ब्यूटीशियन के बच्चों ने कोर्ट में हत्या की आंखों देखी कहानी जज के सामने बयान की।

Murder of a beautician in Meerut: Testimony of children got murderers life imprisonment
नर्गिस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

30 दिसंबर 2020 को टेंपो चालक कोतवाली के पडियान निवासी जावेद ने ब्रह्मपुरी हरिनगर में रहने वाली ब्यूटीशियन नर्गिस की घर में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के समय नर्गिस पांच बच्चों के साथ घर पर थी। नर्गिस के भाई आमिश निवासी गुलजारे इब्राहिम ब्रह्मपुरी ने जावेद के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जावेद को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि था कि जावेद की नर्गिस से दोस्ती थी। जावेद का उसके घर आना-जाना था। जावेद नर्गिस को अपने साथ रखना चाहता था। नर्गिस ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया था। 

Murder of a beautician in Meerut: Testimony of children got murderers life imprisonment
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने कोर्ट में सुनाई आंखों देखी 
इस मामले में नर्गिस के 10 साल के बेटे शाह फैसल ने गवाही दी थी कि वारदात वाले दिन सुबह नाै बजे वह और उसका भाई अनीश, अर्थ, अब्दुल्ला व छोटी बहन हिब्जा और मां नर्गिस घर पर मौजूद थे। उसके पापा काम पर गए थे। घर का दरवाजा खुला था। उनके घर पर पहले से आने-जाने वाला जावेद घर में आया और दरवाजे का ताला लगाकर बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of a beautician in Meerut: Testimony of children got murderers life imprisonment
जांच करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटा बोला- ‘पापा काम पर गए हुए थे, जावेद ने बाल पकड़कर काटी मां की गर्दन’
बेटे ने कोर्ट में बताया कि जावेद ने मां से कहने लगा कि मेरे साथ चल। मां ने साथ जाने से मना कर दिया। जावेद ने हमें डांटकर ऊपर छत पर भेज दिया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे भागकर नीचे पहुंचे तो जावेद ने नर्गिस के बाल पकड़ रखे थे, छुरी से गर्दन काट रहा था। जावेद ने नर्गिस को गला काटकर मार डाला। 

विज्ञापन
Murder of a beautician in Meerut: Testimony of children got murderers life imprisonment
बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बच्चों ने छत पर पहुंचकर शोर मचाया तो पड़ोस के लोग आए गए। भीतर घुसकर जावेद को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उनके मामा आमिश और आदिल आ गए। शाह फैसल के अलावा उसके दो छोटे भाइयों की भी गवाही हुई। ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा जावेद के खिलाफ मजबूत साक्ष्य एकत्र किए गए। गवाहों के बयान, साक्ष्य और दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनकर अदालत ने जावेद को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed