मेरठ जिले की 469 ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार थम गया। जिले में सोमवार को प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। इसके लिए रविवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।
{"_id":"6085292f8ebc3e8d2c632bf9","slug":"panchayat-elections-campaigning-stopped-polling-parties-left-for-polling-stations-social-distancing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पचायत चुनाव : प्रचार थमा, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचायत चुनाव : प्रचार थमा, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Sun, 25 Apr 2021 02:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
polling parties
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
polling parties
- फोटो : amar ujala
सरधना में एसपी देहात ने इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। मवाना मे कृषक डिग्री कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। हस्तिनापुर कस्बे में राजकीय इंटर काॅलेज से विकासखंड के 69 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। खरखौदा में जनता इंटर कॉलेज में बने पोलिंग पार्टियों को रवाना सेंटर से 12 बजे तक 174 में से 160 पार्टियों को सम्मान दिया जा चुका है।
polling parties
- फोटो : amar ujala
चौधरी प्रेमनाथ सिंह के इंटर कॉलेज माछरा पर मतदान के लिए जाते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने में कोराना की कोई डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट के यहां एक दूसरे को ऊपर कंधे से कंधा मिलाकर एप्लीकेशन देते हुए ड्यूटी लगवाने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
polling parties
- फोटो : amar ujala
जिले के 2346 पोलिंग बूथ के लिए 2886 पोलिंग पार्टी बनाईं गईं हैं। पोलिंग पार्टी में शामिल चारों मतदान अधिकारियों को कोरोना किट दी जाएगी, जिसमें मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण प्रशासन के लिए कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। सबसे अधिक दिक्कत पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी को लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन
polling parties
- फोटो : amar ujala meerut
अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तक लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों ने संक्रमित होने की सूचना दी है। रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।