फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक मंजर: इतनी चिताएं जलती देख सहम गया हर किसी का दिल, देखिए तस्वीरें

Sat, 24 Apr 2021 02:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Apr 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Corona Update: 47 bodies have been cremated at Surajkund crematorium in Meerut
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala

हर तरफ चिताएं जल रही हैं। एक चिता की आग ठंडी भी नहीं हो रही और दूसरा शव क्रिया के लिए पहुंच रहा है। प्लेटफार्म तो छोड़िए अब जमीन पर भी शवों को जलाना पड़ रहा है। सूरजकुंड श्मशान घाट का यह मंजर देखकर हर किसी का दिल सहम गया। यहां मौजूद लोग भगवान से यही प्रार्थना करते रहे कि ऐसे दृश्य दोबारा कभी देखने को न मिले।

Corona Update: 47 bodies have been cremated at Surajkund crematorium in Meerut
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala

मेरठ में शुक्रवार सुबह से आधी रात तक यहां यही क्रम जारी रहा। कोविड वाले शवों को आचार्य और अन्य कर्मचारी उठा रहे थे। वे दूर खड़े होकर सिर्फ इस बात के इंतजार में थे कि कब चिता पर शव रखा जाए और वे दाह संस्कार पूर्ण करें।

Corona Update: 47 bodies have been cremated at Surajkund crematorium in Meerut
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala

शुक्रवार रात तक सूरजकुंड श्मशान घाट में 21 कोविड वालों सहित 47 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनके अलावा 18 शवों को हरिद्वार ले जाया गया। इस तरह कुल 65 मौतें हुईं।  गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार ले जाए गए शवों में नौ को उनके परिजन ले गए हैं। इसके अतिरिक्त नौ अन्य माध्यमों से भेजे गए। हिंदू धर्म के अनुसार शव का जमीन पर अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, लेकिन कोविड ने सभी परिस्थितियों को बदल दिया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ऑक्सीजन देख बेकाबू हुए तीमारदार, चंद मिनटों में हुआ कुछ ऐसा, हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update: 47 bodies have been cremated at Surajkund crematorium in Meerut
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala

श्मशान में तीन दिन बाद फूल चुने जाते हैं। ऐसे में प्लेटफार्म भी घिरा रहता है। गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अब आचार्य भी कहने लगे हैं कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो श्मशान पर 120 प्लेटफार्म भी कम पड़ेंगे। अब शवों का आंकड़ा 50 पार जाने लगा है।

विज्ञापन
Corona Update: 47 bodies have been cremated at Surajkund crematorium in Meerut
मेरठ में सूरजकुंड श्मशान घाट पर जलती चिताएं। - फोटो : amar ujala

कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि जैसे जैसे मृत्यु दर बढ़ रही है, जिला प्रशासन को इसके विकल्प पर तेजी से कार्य करना होगा। शहर में किसी भी श्मशान में स्थानीय लोग अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में अस्पतालों का हाल: भर्ती होना है तो अपनी ऑक्सीजन लेकर आओ... सबूत हैं ये तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed