फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: पुजारी के बेटे ने चोरी किया था नवजात, पुलिस ने आधी रात को दंपती को सौंपा, सामने आई ये वजह

Thu, 01 Sep 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Sep 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
priest son had stolen the newborn from Meerut Medical college, police handed to the couple at midnight
बच्चे को मां को सौंपते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को अगवा किए गए नवजात को पुलिस ने बुधवार रात करीब दो बजे फूलबाग कॉलोनी में पुजारी की पत्नी के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह का कहना है कि नवजात को पुजारी के बेटे केशव उर्फ दीपक ने चोरी किया था। पुलिस ने बच्चे के पिता नीनू को बुलाकर पहचान कराई। उसके बाद बच्चे को मेडिकल कॉलेज में उसकी मां डॉली और डॉक्टर को दिखाकर पुष्टि कराई।



किठौर थाना क्षेत्र के महलवाल के नीनू (बच्चे के पिता) भी रोते हुए बोले कि बेटे का नाम शिवांश सोचा था। तीन साल का बड़ा बेटा है, जो यहीं पैदा हुआ था। उसका नाम कृष्णा है। पहले तो डॉली को बच्चे की चोरी के बारे में बताया नहीं, बाद में हिम्मत करके बताया। मेडिकल में बुधवार को दिनभर यही मामला चर्चा का विषय बना रहा। वहीं बच्चा मिलते ही नीनू और डॉली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आगे जानें आखिर आरोपी ने कैसे इस वारदात को दिया था अंजाम।

priest son had stolen the newborn from Meerut Medical college, police handed to the couple at midnight
पीड़ित दंपती व कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के रहने वाले नीनू वेल्डिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी डोली मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार दोपहर ढाई बजे डोली ने बेटे को जन्म दिया। नीनू ने बताया कि इस दौरान वार्ड में ही एक युवक उनसे काफी घुल मिल गया। वह बता रहा था कि वह यहीं कर्मचारी है और उसका एक मरीज भी यहां भर्ती है।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस युवक ने कहा कि नर्स ने बच्चे को मंगाया है, उसके वैक्सीन लगानी है। उन्होंने विश्वास करके उसे बच्चा दे दिया, लेकिन जब वह एक घंटे बाद भी नहीं आया तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला।

priest son had stolen the newborn from Meerut Medical college, police handed to the couple at midnight
कैमरे में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन की टीम ने अस्पताल परिसर में लगे 12 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें उस युवक को उन्होंने पहचान लिया। वह बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहा था। उसके साथ एक और युवक भी दिख रहा था, जो उसका साथी लग रहा था। दूसरे युवक के हाथ में प्लास्टिक की छोटी बाल्टी थी।

गायनिक वार्ड में पिलखुवा के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी भी भर्ती है। उसके भी बेटा हुआ है। महिला पर शक होने पर उससे पूछताछ की गई। वहीं मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर बच्चू सिंह का कहना है कि पकड़ी गई महिला ने बताया कि बच्चे को बेचने के लिए चोरी किया था। आरोपी केशव उर्फ दीपक की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई हैं। मेडिकल कॉलेज से बच्चा दीपक ने ही चोरी किया था। वहीं पुलिस ने फूलबाग कॉलोनी से दीपक के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priest son had stolen the newborn from Meerut Medical college, police handed to the couple at midnight
पीड़ित दंपती व कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ड्यूटी पर बिना एप्रिन और नेम प्लेट कोई मिला तो काटा जाएगा वेतन 
मेडिकल कॉलेज से नवजात का अपहरण होने के बाद प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने बुधवार को निर्देश जारी किए कि ड्यूटी पर अगर किसी चिकित्सक, स्टाफ या कर्मचारी ने एप्रिन नहीं पहना, नेम प्लेट नहीं लगाई तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और उसका वेतन काटा जाएगा।

विज्ञापन
priest son had stolen the newborn from Meerut Medical college, police handed to the couple at midnight
कैमरे में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

तीन सदस्यीय कमेटी गठित, तीन दिन में देगी रिपोर्ट
प्राचार्य ने तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर नवजात के अपहरण के मामले में रिपोर्ट देगी। अगर किसी स्टाफ की लापरवाही पाई जाएगी तो कार्रवाई भी जाएगी। तीन सदस्यीय टीम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ केएन तिवारी, बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय जायसवाल और गायनिक विभाग अध्यक्ष डॉ उर्मिला कार्या शामिल हैं।

छह सीसीटीवी कैमरे बंद
मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड के बगल में मॉड्यूलर ओटी बनाए जाने के कारण वहां लगे 6 सीसीटीवी कैमरे फिलहाल बंद हैं। यहीं से आरोपी बच्चे को लेकर गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed