फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद अजय के आखिरी शब्द... मां- मैं स्पेशल ऑपरेशन पर जा रहा हूं, पत्नी ने कही थी ये बड़ी बात

Tue, 19 Feb 2019 08:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Feb 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Pulwama encounter: martyr Ajay spoke to all the family members for the last time
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सेना में हवलदार रहे वीरपाल सिंह के घर में रविवार रात को माहौल सामान्य था। सबके खाना खाने के बाद ससुराल से आईं अजय की बड़ी बहन अर्चना, मां कमलेश, भाभी प्रियंका के साथ बैठक में अजय की शादी की वीडियो देख रही थीं। साढ़े नौ बजे अजय का फोन आया। मां ने बताया कि तेरी शादी की वीडियो देख रहे हैं। अजय ने मां से कहा कि रात को 11 बजे के बाद एक ऑपरेशन में जाना है। आतंकियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। आप सभी चिंता मत करो। सुबह बात करूंगा। इसके बाद अजय का फोन नहीं आया। बस खबर आई, वो भी शाहदत की।

Pulwama encounter: martyr Ajay spoke to all the family members for the last time
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका की कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण उनकी ननद अर्चना छपरौली से यहां आई हुई हैं। रात को काम निपटाने के बाद उन्होंने प्रियंका से शादी की वीडियो चलाने को कहा। सभी वीडियो देख रहे थे। रोज की तरह रात को अजय का फोन आया। बारी-बारी सभी से बात की। मां, बहन और बेटे आरव से बात करने के बाद वे प्रियंका से बात करने लगे।

Pulwama encounter: martyr Ajay spoke to all the family members for the last time
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है
प्रियंका ने पूछा कि कहां जा रहा हो तो उन्होंने बताया कि ऊपर से आदेश हैं कि सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ें। ऐसे में रोज ऑपरेशन चल रहा है। अजय ने कहा कि आप सो जाओ, मैं सुबह को फोन कर लूंगा। चिंता मत करना। इस पर प्रियंका ने कहा कि ठीक है, पर अपना ध्यान रखना। सरकार एक-दो दिन शोक मनाती है फिर सब भूल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama encounter: martyr Ajay spoke to all the family members for the last time
martyr ajay kumar

सुबह साढ़े पांच बजे किया फोन
प्रियंका ने सुबह साढ़े पांच बजे अजय के मोबाइल पर फोन किया तो उधर से अंजान आवाज सुनकर वे किसी बुरी खबर से आशंकित हो गईं। उन्होंने पूछा कि अजय कहां है तो फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि ऑपरेशन में गए हैं। प्रियंका ने दोबारा फोन करके कहा कि उनसे बात कराएं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने ससुर को दी तो फिर यूनिट में बात की गई। इसके बाद पता चला कि अजय शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
Pulwama encounter: martyr Ajay spoke to all the family members for the last time
martyr ajay kumar

वीडियो कॉलिंग पर होती थी बात
बहन अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल था। छह माह के अंतराल में अर्चना ने अपने दोनों भाइयों को खो दिया था। अर्चना ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद वे वीडियो कॉल पर बात करते थे। अजय ठीकठाक है, कहीं कुछ झूठ तो नहीं बोल रहा। इसके चलते वीडियो कॉलिंग करती थीं। उन्होंने बताया कि रात में सबसे एक साथ बात की, लेकिन सुबह को ये मनहूस खबर आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed