मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। खबर लिखे जाने तक 42 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
UP Weather: पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़कें हुईं जलमग्न, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रात से ही हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तो मिली है लेकिन जगह-जगह जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के साफ-सफाई के दावों की भी पोल खुल गई है।
शहर में जलभराव, बढ़ी मुश्किल
मुजफ्फरनगर में पिछले करीब 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। साकेत कॉलोनी, पटेलनगर, रामलीला ग्राउंड, रामपुरी, आबकारी मोहल्ला, मल्हपुरा में जलभराव के हालात बन गए। उधर, खेतों में भी पानी भर गया है। सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। देरी से बुआई किए गए चारे की फसल भी प्रभावित होगी। सोलानी और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
बारिश के चलते बुढ़ाना में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च स्थगित
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत स्थगित की गई है। ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत की तिथि की नई तिथि जल्द ही घोषणा की जाएगी।
बारिश में कच्चा मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल
मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में बारिश के कारण सुबह 10 बजे गांव निवासी खुशनुमा का कच्चा मकान गिरा। मकान गिरने से आठ साल की बच्ची सिफा घायल हो गई।