फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: ज्योतिषाचार्य बोले-दूर करें कन्फ्यूजन,11 अगस्त को ही मनाएं रक्षा बंधन, ये है उत्तम मुहूर्त

Wed, 10 Aug 2022 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Aug 2022 04:19 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2022 Subh Muhurt: भाई-बहन के प्रेम का अटूट पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: Celebrate Raksha Bandhan on August 11, astrologer told the best muhurt for the festival
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन के प्रेम का अटूट पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों और धर्मगुरुओं का कहना है कि यही दिवस शास्त्र सम्मत और अति उत्तम है। सुबह 10:38 बजे से तिलक के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होगा। हालांकि दोपहर 1:30 से अपराह्न 3:00 बजे तक राखी नहीं बांधी जाएगी।ज्योतिषाचार्य का कहना है कि रक्षाबंधन के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल होन रही विभिन्न जानकारियों को सच न मानें विभिन्न पांचांगों के अनुसार जो सही तिथि है उसी दिन रक्षाबंधन मनाना उत्तम है। इसलिए पर्व की तिथियों और दिन को लेकर अन्य किसी तरह का भ्रम न रखें।



देश के विभिन्न पंचांगधर्म सिंधू, निर्णय सिंधू ,पीयूष धारा, मुहूर्त चिंतामणि, पंचांग दिवाकर, तारा प्रसाद, दिव्य पंचांग सहित अन्य के अनुसार 11 अगस्त को ही पर्व की उत्तम परिस्थितियां बन रही हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे तक चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है।

Raksha Bandhan 2022: Celebrate Raksha Bandhan on August 11, astrologer told the best muhurt for the festival
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 7:06 मिनट तक ही पूर्णिमा तिथि का भोग काल है। इस दिन मेरठ नगर में सूर्योदय काल सुबह 5:40 मिनट पर है। इसलिए इस दिनन रक्षाबंधन के लिए तीन मुहूर्त से भी कम का समय है।

Raksha Bandhan 2022: Celebrate Raksha Bandhan on August 11, astrologer told the best muhurt for the festival
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

आचार्य कौशल ने बताया कि सनातन परंपरा में काल को नापने की इकाई मुहूर्त ही होता है। यह करीब 48 मिनट का होता है। 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय के बाद मात्र 85 मिनट है। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए तीन मुहूर्त यानी 144 मिनट होने चाहिएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: Celebrate Raksha Bandhan on August 11, astrologer told the best muhurt for the festival
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

इसलिए इस दिन रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता। ऐसे में 11 अगस्त को पर्व मनाना ही उचित है। इस दिन भद्रा पाताल लोक में होने से इसका भी विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में भद्रा रक्षाबंधन में किसी प्रकार की बाधा नहीं बनेगी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: Celebrate Raksha Bandhan on August 11, astrologer told the best muhurt for the festival
रक्षाबंधन के लिए नगर के सहादतपुरा में राखी खरीदतीं युवतियां। - फोटो : mau

सिर्फ भद्रा रहित होने के कारण ही कुछ आचार्य 12 अगस्त को रक्षाबंधन की बात कह रहे हैं। वहीं,  आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 12 अगस्त को सूर्योदय के बाद 85 मिनट के लिए सिर्फ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। पंडित गुलशन शर्मा ने 11 अगस्त को बृहस्पतिवार के साथ क्षवण नक्षत्र उपस्थिति को रक्षाबंधन के लिए शुभकारी माना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed