सब्सक्राइब करें

UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जयपुर से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। चालक ने धुआं उठते ही बस रोककर 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आठ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Running Bus Caught Fire in Daurala Meerut, Driver Spots Smoke, Evacuates 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

जयपुर से हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट स्लीपर बस में सफर कर रहे 26 यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े हादसे से कम नहीं था। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौराला थानाक्षेत्र में दादरी गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने खतरे को भांपते हुए बिना एक पल गंवाए बस सड़क किनारे रोक दी और परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।



यह भी पढ़ें: UP: चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल
 

Running Bus Caught Fire in Daurala Meerut, Driver Spots Smoke, Evacuates 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

जयपुर से हरिद्वार जा रही थी बस
बस चालक राजेंद्र राजस्थान से टूरिस्ट स्लीपर बस लेकर हरिद्वार जा रहे थे। बस में आठ महिलाएं, 17 पुरुष और एक बच्चा समेत कुल 26 यात्री सवार थे। दादरी गांव के पास पहुंचते ही चालक की नजर बस के अगले हिस्से से उठ रहे धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बस रोककर यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। यात्री जैसे-तैसे अपना सामान छोड़कर नीचे उतरे और कुछ ही देर बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

Running Bus Caught Fire in Daurala Meerut, Driver Spots Smoke, Evacuates 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आठ दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग
सूचना मिलते ही मेरठ से पांच और मुजफ्फरनगर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। दमकल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Running Bus Caught Fire in Daurala Meerut, Driver Spots Smoke, Evacuates 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

तकनीकी खराबी की आशंका
प्रारंभिक जांच में बस के अगले हिस्से में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
Running Bus Caught Fire in Daurala Meerut, Driver Spots Smoke, Evacuates 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दूसरी बस से भेजे गए यात्री
गनीमत रही कि चालक की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों ने भी चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि बस कुछ देर और चलती रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed