सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News:Tourist Sleeper Bus Catches Fire on Highway, Drivers Alertness Saves 26 Passengers

Meerut News: चलती टूरिस्ट स्लीपर बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की बची जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jun 2026 09:13 AM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुर से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आठ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Meerut News:Tourist Sleeper Bus Catches Fire on Highway, Drivers Alertness Saves 26 Passengers
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दादरी गांव के पास शुक्रवार को जयपुर से हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और तत्परता के चलते बस में सवार सभी 26 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के लिए मेरठ और मुजफ्फरनगर से पहुंचीं आठ दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


धुआं उठते ही चालक ने रोकी बस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला
जानकारी के अनुसार बस चालक राजेंद्र, निवासी जयपुर, राजस्थान, टूरिस्ट स्लीपर बस लेकर जयपुर से हरिद्वार जा रहे थे। बस में आठ महिलाएं, 17 पुरुष और एक बच्चा समेत कुल 26 यात्री सवार थे। दादरी गांव के पास पहुंचते ही चालक ने बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और परिचालक रामप्रकाश की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर से पहुंचीं आठ दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए मुजफ्फरनगर से तीन और मेरठ से पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। दमकल विभाग के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

तकनीकी खराबी या विद्युत शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस के अगले हिस्से में तकनीकी खराबी या विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। यात्रियों ने चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि बस समय पर नहीं रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed