{"_id":"6aa12f167b7c4d90dd0a15ad","slug":"saharanpur-mosque-demolition-jamiat-ulema-e-hind-begins-legal-support-says-evidence-being-collected-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 'मस्जिद नहीं दिल टूटा, कोर्ट के अंदर कागज बोलेंगे', शहर काजी हुए भावुक; शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 'मस्जिद नहीं दिल टूटा, कोर्ट के अंदर कागज बोलेंगे', शहर काजी हुए भावुक; शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
सहारनपुर समाचार: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शहर काजी नदीम अख्तर ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि मस्जिद को ध्वस्त करने पर मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी दुखी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद की लड़ाई कानून के अनुसार ही लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पांच सितंबर की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित किया था। मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी।
विज्ञापन
1 of 9
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सोमवार को एएसआई के सहायक पुरातत्व विशेषज्ञ ने स्थल पर मिले कुएं जैसी संरचना की जांच की। इसके बाद उन्होंने इसे उत्तर मध्यकालीन और करीब 200 से 250 वर्ष पुराना होने की संभावना व्यक्त की।
इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब सप्ताहभर में जांच की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी। इसके बाद प्रशासन और शासन द्वारा ही कुएं की खोदाई और आगे सर्वे कराए जाने का निर्णय लिया जाएगा।
2 of 9
कलक्ट्रेट परिसर में कुएं की जांच करने के लिए उतरते एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें, जांच के बाद सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया था कि हर राजवंश में ईंटों का अपना इतिहास रहा है। कुएं जैसी संरचना में जिन ईंटों का इस्तेमाल हुआ है वह लखौरी ईंटें हैं।
3 of 9
कलक्ट्रेट परिसर में कुएं की गहराई नापती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
उधर, सहारनपुर में जमीयत-उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मस्जिद विध्वंस को लेकर समाज के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सहारनपुर के लोगों को इस मामले में जहां भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी, जमीयत उलमा-ए-हिंद उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मस्जिद प्रकरण में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से वार्ता करते जमीयत उलेमा-हिंद का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : संगठन
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद इमरान मसूद, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, भूमि से जुड़े याकूब खान के पौत्र फिरोज खान और शाह हारून खान, एडवोकेट नौशाद तथा मुकदमे के पक्षकार एडवोकेट तनवीर अहमद सहित अन्य संबंधित लोगों से चर्चा की। अधिवक्ताओं के साथ विशेष बैठक कर मामले के सभी जटिल कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिला कुआं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी ने मस्जिद के विध्वंस पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की गई। कहा कि जिस तरह से जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। उससे शहर के लोगों में बेचैनी हुई है। इस दौरान मौलाना कासिम नूरी, मौलाना अली हसन मजाहिरी, मौलाना अजीमुल्लाह सिद्दीकी, मौलाना मुहम्मद यूसुफ कासमी आदि रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।