फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में समाई, तीन दोस्तों की मौत, घूमने जा रहे थे हरिद्वार

Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Scorpio car fall in khatauli gang canal at muzaffarnagar and three friend dies
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा समाई। कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-

Scorpio car fall in khatauli gang canal at muzaffarnagar and three friend dies
पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने गंगनहर में कार देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। युवकों से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के सोनीपत जनपद के गांव भैंसवाल कलां निवासी के रूप में हुई, जो मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शव लेकर घर लौट गए।

Scorpio car fall in khatauli gang canal at muzaffarnagar and three friend dies
गंग नहर में गिरी कार को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व एसआई सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की जांच कराई तो उसमें तीन युवकों के शव पड़े मिले। इस पर पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scorpio car fall in khatauli gang canal at muzaffarnagar and three friend dies
मृतक युवकों की आईडी दिखाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वहीं शवों के पास से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के जिला सोनीपत के थाना गोहाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां निवासी प्रदीप (25) पुत्र कृष्ण गांव के ही दो दोस्तों रवि (22) पुत्र किशन और अक्षय (21) पुत्र रविंद्र के रूप में हुई।

विज्ञापन
Scorpio car fall in khatauli gang canal at muzaffarnagar and three friend dies
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने सोनीपत पुलिस के माध्यम से युवकों के परिजनों से संपर्क किया तो तीनों युवकों के मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने जाने के लिए घर से निकलने की जानकारी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed