रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की पुलिस को ईमेल भेजने के आरोपी मेरठ के नंगलाताशी गांव के गुलजार और शहजाद का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को मंगलवार को सुबह पूछताछ के लिए लाया गया। यहां पुलिस और एलआईयू की टीम ने उनसे ढेरों सवाल किए। इसके बाद एटीएस और आईबी की टीमें भी उससे पूछताछ करेंगी। रिमांड के दौरान उनके गुरुओं से भी आमना -सामना कराया जा सकता है।
{"_id":"5ce3f144bdec22078775be78","slug":"security-agencies-investigating-the-gulzar-mobile-terrorist-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलजार के मोबाइल का आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटी एजेंसियां, एलआईयू ने कई घंटे की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार के मोबाइल का आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटी एजेंसियां, एलआईयू ने कई घंटे की पूछताछ
Tue, 21 May 2019 06:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गुलजार और शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी गुलजार और शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कोर्ट में 10 दिन के रिमांड की अर्जी लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। एसपी अजय कुमार के अनुसार दोनों भाईयों का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से 28 मई की शाम चार बजे तक रिमांड रहेगा। पुलिस जेल से उन्हें पूछताछ को लाएगी। शामली पुलिस ने एटीएस और आईबी को भी इसकी सूचना दे दी है।
आरोपी गुलजार और शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार शामली पुलिस के अलावा एटीएस ,आईबी एलआईयू और अन्य सरकारी सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ करेंगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले और बाद में पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गुलजार और शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल में जो बातें उजागर हुई हैं, इस पर ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए पुलिस ने मजबूत केस बनाकर कोर्ट में कागजात दाखिल किए थे। आठ दिन का रिमांड मिला है ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गुलजार व शहजाद
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस, एसटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर से पूछताछ करेंगी। उम्मीद है कि पूछताछ में कई बातें स्पष्ट होंगी और इनके नेटवर्क का पता चलेगा।
गैर जनपदों की पुलिस भी कर सकती है पूछताछ
आरोपियों ने शामली के अलावा मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ के पुलिस कार्यालयों की मेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल किए थे। ऐसे में उक्त जनपदों की पुलिस भी रिमांड के दौरान उनसे यहां आकर पूछताछ कर सकती है।
गैर जनपदों की पुलिस भी कर सकती है पूछताछ
आरोपियों ने शामली के अलावा मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ के पुलिस कार्यालयों की मेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल किए थे। ऐसे में उक्त जनपदों की पुलिस भी रिमांड के दौरान उनसे यहां आकर पूछताछ कर सकती है।