फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बब्बर शेर थे मेरे जीजा, अकेले को तो वो ही थाम लेते, आरोपी ने कैसे किए चार कत्ल, हमें यकीन नहीं

Fri, 03 Jan 2020 02:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jan 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shamli murder case, victim family members said is not believe of police investigation
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कोई अकेला व्यक्ति मेरे जीजा को कैसे मार सकता है, वे तो बब्बर शेर थे। अकेले को तो वही थाम लेते। मुझे इस खुलासे पर भरोसा नहीं है। हमें तो इंसाफ चाहिए। यह बातें अजय पाठक के साले प्रवीण ने भागवत का शव आने पर जाम लगाने के दौरान कहीं। अगली स्लाइडों में जानिए अपडेट-

Shamli murder case, victim family members said is not believe of police investigation
परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

शामली में बृहस्पतिवार को भागवत की अंतिम यात्रा के दौरान अर्थी को सड़क पर रख कर जाम लगते ही अजय पाठक का साला प्रवीण बिफर गया। रुंधे गले से बोला हमें पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं हो रहा, भला एक अकेला पूरे परिवार को कैसे मार सकता है। हम तो बर्बाद हो गए। हमें सही न्याय चाहिए।

Shamli murder case, victim family members said is not believe of police investigation
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रवीण को बिलखता देख करनाल से आए अजय पाठक के कई और रिश्तेदार भी खुद को नहीं रोक सके। पुलिस पर सवालों की झड़ी लगा दी। भीड़ में शामिल शहर के लोग भी पुलिस वालों से पूछ रहे थे कि क्या 60 हजार के लिए कोई पूरे परिवार को मार सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli murder case, victim family members said is not believe of police investigation
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अजय के परिजनों ने कहा कि शहर का कोई आदमी बता दे कि अजय पर किसी के पैसे चाहिए थे। अजय तो दूसरों की मदद करने वाला था। एक ने कहा कि अजय ने तो हिमांशु की बहन की शादी में भी मदद की थी। हिमांशु ने कुछ महीने पहले ही पगड़ी पहनाकर अजय भाई को गुरु माना था, यदि वो पहले से परेशान था तो गुरु क्यों बनाया।

विज्ञापन
Shamli murder case, victim family members said is not believe of police investigation
मासूम भागवत की शव यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुझसे एक बार बात तो कर लेते
गुस्साई भीड़ के सवालों का जवाब देते हुए आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने लोगों से कहा कि जाम लगाने से पहले एक बार उनसे बात को करते। पुलिस इस केस को कितनी गंभीरता से ले रही है। वह खुद परिजनों को फोन करके हर एक अपडेट दे रहे थे। उन्हें विश्वास में लेकर हर काम किया। अजय पाठक मेरे भाई समान थे और भागवत उनका भतीजा। पुलिस को पता है कि ये कितनी बड़ी घटना है इसलिए हत्यारों को कड़ी सजा पुलिस दिलाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed