फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 370 हटाने की मांग और जबरदस्त हंगामा, फूंके भाजपा नेताओं के पुतले, देखें 9 तस्वीरें

Sat, 23 Feb 2019 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students of Meerut demanded to remove Article 370 from Jammu and effigies of BJP leaders are blown
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्रों ने शहर में मार्च और जनप्रतिनिधियों की अर्थी निकाली। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के पुतले भी फूंके।

Students of Meerut demanded to remove Article 370 from Jammu and effigies of BJP leaders are blown
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार उर्फ चीकू, डीएन कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र शनिवार को मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर एकत्र हुए।

Students of Meerut demanded to remove Article 370 from Jammu and effigies of BJP leaders are blown
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान काली पट्टी बांधे छात्रों ने यहां से भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेगमपुल, बच्चा पार्क से होकर आरजी डिग्री कॉलेज, कचहरी पुल होते हुए कमिश्नरी पर पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students of Meerut demanded to remove Article 370 from Jammu and effigies of BJP leaders are blown
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छात्रों ने कमिश्नरी पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों के पुतले फूंककर रोष जताया। पुतले छीनने को लेकर पुलिस और छात्रों में जमकर धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन
Students of Meerut demanded to remove Article 370 from Jammu and effigies of BJP leaders are blown
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने लाठियां फटकारी लेकिन छात्रों ने पुतले जला दिए। इस दौरान 15 फरवरी से मेरठ कॉलेज के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र कन्हैया कुमार बदहवास हो गया। उसको कमिश्नरी से कंधे पर बैठाकर छात्र धरना स्थल पर ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed