कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक सतपाल सिंह की वीर नारी बबीता देवी बसा टीकरी पहुंची और शहीद अजय के परिजनों को सांत्वना दी। प्रियंका को देखकर वह रो पड़ी और उसे गले लगा लिया।
#Pulwama: 'रोना तो जिंदगी भर है प्रियंका, हौसला दिखा और अजय के सपने को पूरा कर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीता ने प्रियंका से कहा कि मैं भी इस हालातों से गुजरी हूं। रोना तो जिंदगी भर है, लेकिन अब अपने बच्चे और सास-ससुर का सहारा तुम ही हो। हौसला दिखाकर खड़ी हो। इस पर प्रियंका ने कहा, मैं परिवार का वैसे ही ख्याल रखूंगी, जैसे अजय रखते थे।
इस दौरान शहीद अजय कुमार का ढाई वर्ष का पुत्र प्रियंका की गोद में आकर बैठ गया। आरव को देखकर बबीता बोलीं, मेरे पति सतपाल सिंह जब शहीद हुए थे, बड़ा बेटा पुलकित साढे़ तीन साल का और बेटी दिव्या ढाई साल की थी। कुछ दिन तो दोनों बच्चों को देखकर रोती रही। फिर निश्चय कर लिया कि बच्चों के सामने कभी नहीं रोएंगी। पति का सपना पूरा करने के लिए बच्चों को काबिल बनाएंगी।
वहीं प्रियंका से बातचीत में बबीता का दुख भी नजर आया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पति के शहीद होने पर बडे़-बडे़ वादे किए थे, लेकिन सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी।
वादे आज भी अधूरे
बबीता ने अपने गुस्से का इजहार शहीद के घर पहुंचे भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई के सामने भी किया। कहा कि सरकार ने 25 बीघा जमीन देने की घोषणा की थी। लेकिन सिर्फ 12 बीघा जमीन दी गई है। मेरठ में पेट्रोल पंप देने का वादा किया था। लेकिन आज तक पेट्रोल पंप उसके नाम नहीं हुआ। उसे आईओसी चला रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/