सहारनपुर से खुफिया एजेंसियों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर जैश ए मोहम्मद के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया लेकिन गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जो खुलासे हुए हैं वे काफी चौंकाने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आतंकी आगामी चुनाव से पहले होने वाली रैलियों के दौरान बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। आगे जानें आखिर कैसे चल रही थी दहशतगर्दी की तैयारी: -
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की फिराक में थे आतंकी, ये थी योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के मंसूबे लोकसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने के थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को फिदायीन तैयार करने का टॉस्क दिया गया था। माना जा रहा है कि फिदायीन के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रैलियों के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। जिससे दहशत बनाई जा सके।
देवबंद से पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए आतंकी शाहनवाज और आकिब से एटीएस लगातार जानकारी कर रही है। एटीएस यह खुलासा कर चुकी है कि आतंकियों का मकसद कुंभ मेले में बड़ी वारदात को अंजाम देना था। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के निशाने पर पश्चिमी यूपी में होने वाली राजनीतिक रैलियां भी थीं।
राजनीतिक दलों की बड़ी रैलियों में हमले के लिए फिदायीन तैयार किए जा रहे थे। इनका इस्तेमाल खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली स्टार प्रचारकों एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं की रैलियों के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने में किया जा सकता था।
एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने एक दिन पहले ही एक खास व्यक्ति को बुलाया था। एटीएस द्वारा जानकारी किए जाने पर यह बात सामने आई है, लेकिन वह व्यक्ति कौन था, किसी राजनीतिक संगठन अथवा किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। एटीएस उस व्यक्ति को तलाश कर रही है।