फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंद से पकड़े आतंकियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, रेलवे स्टेशन पर ऐसे हुई हथियारों के साथ एंट्री

Sun, 24 Feb 2019 09:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
terrorists easily reached with weapons Not checked at railway station
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की ठोस व्यवस्था नहीं है। तभी तो जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी शाहनवाज और आकिब अहमद मलिक बिना रोक-टोक असलहों के साथ सहारनपुर से होते हुए देवबंद पहुंच गए। हालांकि संवेदनशील रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल इस रेलवे स्टेशन देश को बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है।
terrorists easily reached with weapons Not checked at railway station
आतंकी गिरफ्तार
चूंकि जम्मू कश्मीर से देवबंद तक पहुंचने के दो रास्ते हैं, जिनमें एक है सड़क मार्ग, तो दूसरा रेलमार्ग है। देवबंद पहुंचने से पहले सहारनपुर सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशन आते हैं, लेकिन किसी भी जगह चेकिंग में आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका 
terrorists easily reached with weapons Not checked at railway station
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वह आसानी से पिस्टल और कारतूस लेकर देवबंद तक पहुंच गए थे। इससे पहले वर्ष 2015 में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने हिजबुल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खंगाली जाएगी देवबंद के छात्रावासों की कुंडली

terrorists easily reached with weapons Not checked at railway station
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
तालीम के लिए देवबंद में आने वाले छात्रों को आसरा दे रहे छात्रावासों की अब कुंडली खंगाली जाएगी। किस छात्रावास में कितने छात्र रह रहे हैं। उनका किस संस्थान में दाखिला है, कब से रह रहे हैं। उनका पूरा ब्योरा एकत्रित करने में खुफिया विभाग जुट गया है। 
विज्ञापन
terrorists easily reached with weapons Not checked at railway station
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पता लगाया जा रहा है कि ऐसे और कितने छात्र रह रहे हैं, जिनका कहीं पर दाखिला ही नहीं है और बेवजह ही छात्रावास में रह रहे हैं। साथ ही छात्रावास संचालकों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि कोई भी छात्र आता है तो रजिस्टर बनाकर उसका पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाए और पुलिस को इसकी सूचना दी जाए। उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed