{"_id":"6a228b767c3d796a9605984f","slug":"tushar-murder-case-meerut-police-to-seek-custody-remand-search-intensifies-for-named-accused-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुषार हत्याकांड: पिस्टल बनी सबसे बड़ी कड़ी, आरोपी की रिमांड से खुलेगा राज, फरार बिट्टू-तरुण की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुषार हत्याकांड: पिस्टल बनी सबसे बड़ी कड़ी, आरोपी की रिमांड से खुलेगा राज, फरार बिट्टू-तरुण की तलाश तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:10 PM IST
सार
तुषार त्यागी हत्याकांड में पुलिस हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के लिए मुख्य आरोपी सुंदर त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
तुषार हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हापुड़ के चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड में अब जांच का केंद्र हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बन गई है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सुंदर त्यागी ने वारदात के बाद पिस्टल देहरादून स्थित एक गनहाउस में जमा करा दी थी। हथियार की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच के लिए पुलिस सुंदर त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
पिस्टल बरामदगी के लिए होगी रिमांड
खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस न्यायालय से सुंदर त्यागी की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगने जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी से जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद देहरादून लौट गया था और वहां एक गनहाउस में लाइसेंसी पिस्टल जमा करा दी थी।
बिट्टू और तरुण की तलाश में दबिश
मामले में नामजद किए गए अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस हापुड़ समेत विभिन्न जिलों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों की भूमिका और वारदात के समय उनकी मौजूदगी से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही हैं।
Trending Videos
3 of 6
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की रात क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार तुषार त्यागी की बहन ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता सुंदर त्यागी ने ही उसके भाई की हत्या की है। इसके बाद तुषार की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों का आरोप है कि तुषार को फोन कर बुलाया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुषार त्यागी की फाइल फोटो। तुषार की कार, जिसमें शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो में पीछे बैठकर मारी गई गोली
जांच अधिकारियों के अनुसार वारदात के समय सुंदर त्यागी स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर बैठा था। आरोप है कि उसने वहीं से तुषार के सिर और माथे पर गोलियां चलाईं। पुलिस को वाहन से तीन बीयर की बोतलें भी मिली थीं, जिनमें दो खाली और एक भरी हुई थी। इन साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पहचान बदलकर रहने के आरोपों की जांच
जांच में यह भी सामने आया है कि सुंदर त्यागी देहरादून में कथित रूप से विकास सुमन नाम से रह रहा था। थार वाहन और लाइसेंसी पिस्टल भी इसी नाम से जुड़े होने की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने वास्तव में अपनी पहचान बदली थी या विकास सुमन नाम किसी अन्य व्यक्ति का है। इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।