मेरठ की जगन्नाथपुरी में बुधवार को अवैध फैक्टरी में बॉयलर फटने से अफरातफरी के साथ चीखपुकार मच गई। इस भीषण घटना ने आसपास के लोगों के भी होश उड़ा दिए। धमाका इतना भीषण था कि उसकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। जगन्नाथपुरी के अलावा मोहकमपुर और ट्रांसपोर्ट नगर से लोग वहां पहुंचे तो नजारा काफी भयावह था। उस समय फैक्टरी में आग की लपटें उठी थीं। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
बॉयलर फटने से भीषण धमाका, जगन्नाथपुरी में मची चीख पुकार, देखें ये 7 तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगन्नाथपुरी स्थित अवैध चाबी फैक्टरी में जब धमाका हुआ तो पहले तो लोग समझ नहीं पाए। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी पहुंचे। धमाका इतना भीषण था कि फैक्टरी की छत और टीन शेड उड़ गई थी। दीवारों में दरारें आ गई थी। पुलिस और फायर अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी के सामने की तरफ रास्ता है। पीछे की तरफ दूसरी बिल्डिंग है। फैक्टरी में एक तरफ टीनशेड थी। जहां कारीगर दीपक और रमेश बॉयलर के पास काम करते थे। जबकि फैक्टरी मालिक फाइद के बेटे अन्य काम देखते थे।
उस समय गला रहे थे एल्यूमीनियम
जिस समय यह भीषण हादसा हुआ, फैक्टरी में एल्यूमीनियम गलाई जा रही थी। यहां गैस का एक सिलिंडर भी रखा हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बॉयलर फटने पर तेज धमाका हुआ और दोनों कारीगर बॉयलर के पास मौजूद थे, जो कई मीटर दूर जा गिरे। दीपक तो फैक्टरी की दीवार से जाकर टकराया। दोनों ही कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तीन सौ मीटर तक लगी भयंकर आग, जलकर राख हुई मर्सिडीज, दो घंटे तक डरे-सहमे रहे लोग
इधर-उधर छितरे बॉयलर के टुकड़े
धमाके के बाद बॉयलर के टुकड़े इधर-उधर छितर गए। फैक्टरी की सीमेंट की छत उड़ गई। बॉयलर के टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे। एक हिस्सा फटने के बाद करीब 50 मीटर से भी दूर खाली जगह में पाया गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जहां भट्ठी थी, वहां काफी सामान और टायर बिखरे पड़े थे।
सिलिंडर फटा या भट्ठी
आसपास के लोगों के अनुसार पहले लगा कि फैक्टरी में सिलिंडर फटा है। फायर स्टेशन को भी लोगों ने सिलिंडर फटने की ही सूचना दी थी। बाद में लोग भट्ठी फटने की बात कहने लगे। मौके पर दमकल कर्मी और पुलिस पहुंची तो बाद में पता चला कि फैक्टरी का बॉयलर फटा है।