{"_id":"5bb5b3f9867a551142224001","slug":"up-300-children-in-this-school-taking-education-under-shabby-celling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस स्कूल में 300 बच्चों की जान पर हर वक्त खतरा, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इस स्कूल में 300 बच्चों की जान पर हर वक्त खतरा, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन
Thu, 04 Oct 2018 12:02 PM IST
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। मेरठ शहर में ही परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योकि शहर के सरकारी स्कूलों में कहीं शिक्षकों की कमी है तो कहीं बच्चों के बैठने के लिए कमरे बहुत कम हैं। कुछ स्कूलों के तो भवन ही जर्जर हो चुके हैं। इसके बावजूद बच्चों को यहां बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। शहर के सरकारी स्कूलों की इन्हीं अव्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम प्रह्लाद नगर स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंची। मौके पर हालात को देखकर यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि ऐसे हालत में बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल नहीं नामुमकिन है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे जान जोखिम में डालकर इस स्कूूल में पढ़ने आते हैं बच्चे:-
लिंटर क्षतिग्रस्त, दीवार में सीलन
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल का भवन 50 साल से ज्यादा पुराना है और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हालात यह है कि छत के लिंटर की मुंडेर बाहर की ओर से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, सरिये नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बरामदे में दीवारों पर सीलन है। इसी हालात में बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में स्कूल का भवन कभी भी गिर सकता है। जिससे बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार स्कूल के मेंटेनेंस की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इतना ही नहीं कक्षाओं की खिड़कियों पर लगे प्लास्टिक के कवर भी टूट गए हैं। सर्दियां आने वाली हैं। ऐसे में बच्चों को और ज्यादा परेशानी होगी।
राहगीर घुस जाते हैं टाॅयलेट में
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में एक ही टायलेट है, वो भी स्कूल के बाहर बना हुआ है। इसी जगह पर आने-जाने का आम रास्ता है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल टाइम में टायलेट खुला रखते है तो उसमें बाहरी व्यक्ति भी घुस जाते हैं। ऐसे में गंदगी के कारण बच्चों को परेशानी होती है। इतना ही नहीं छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए अलग से टायलेट की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उन्हें भी दिक्कत होती है। यानी छात्राओं और शिक्षिकाओं की सुरक्षा की भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा में ही पानी की टोंटी
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की एक कक्षा में ही पानी की टोंटी लगी है। इसी कक्षा में मोेटर लगाकर पीने का पानी बड़े बर्तनों में भरकर रखा जाता है। प्यास लगने पर स्कूल के अन्य छात्र इसी कक्षा में आकर ही पानी पीते हैं, जिस कारण यहां बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पहुंचता है।
विज्ञापन
अधिकारियों को दी सूचना
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में टायलेट की सबसे बड़ी समस्या है। छात्राओं को बाहर परिचितों के यहां जाना पड़ता है। शिक्षिकाओं को भी परेशानी है। छात्र संख्या के हिसाब से कमरे भी कम है। हालांकि यहां का चार्ज लेने के बाद कई काम कराए हैं। समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। -बबीता यादव, प्रधानाध्यापिका
शहर के जर्जर स्कूलों का सर्वे किया जा रहा है। इसकी लिस्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। बजट मिलते ही मरम्मत कराई जाएगी। -एसके गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।